पप्पू अपनी माँ से बुरी तरह से पिटने के बाद अपने पापा के पास गया और पूछा, "आप कभी पाकिस्तान गए हो?"
संता: नहीं बेटा।
पप्पू: कभी अफ़ग़ानिस्तान गए हो?
संता: नहीं बेटा।
पप्पू: तो फिर यह आतंकवादी आइटम कहाँ से लाये?
Customer Care: गुड मॉर्निंग सर, एयरटेल में आपका स्वागत है, बोलिये मैं आपकी क्या सेवा कर सकती हूँ?
पप्पू: मेरे पड़ोस की पिंकी का नंबर दे दो।
पप्पू: (डॉक्टर से): क्या आप बिना दर्द किये भी दाँत निकाल लेते हो?
डॉक्टर: नही तो!
पप्पू: मै निकाल लेता हूँ।
डॉक्टर:कैसे?
पप्पू: ही ही ही ही ही ही हा हा हा
मास्टरजी: महान वही है जो हर वक्त दूसरों के मदद करे!
.
.
.
.
पप्पू: पर सर, परीक्षा के वक्त ना आप खुद महान होतें हैं, ना हमें होने देते हैं!
टीचर: बिजली कहाँ से आती है?
पप्पू: नानी के घर से।
टीचर: किसने कहा?
पप्पू: पापा कहते है सालों ने फिर बिजली काट दी।
बंटी: शादी में दुल्हन को घूंघट में क्यों रखा जाता है?
पप्पू: ताकि किसी के मुँह से ये ना निकल जाये कि... अबे ये तो मेरी वाली है।
टीचर (पप्पू से): बताओ एक पेड़ पर 5 चिड़िया बैठी थी उसमें से 2 उड़ गयी तो कितनी बची?
पप्पू: जी मेरी तरफ से चाहे सारी उड़ जायें, पर मेरे पास बैठी ये चिड़िया नहीं उड़नी चाहिए।
टीचर: 'साली आधी घरवाली' इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
पप्पू: वो स्कीम जो दूल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती।
पप्पू बहुत तेज़ी से गाडी चला रहा था तो ट्रैफिक पुलिस वाले ने उसे पकड़ लिया।
पप्पू: सर, मैं गाड़ी चलाना सीख रहा हूँ।
पुलिस वाला: बिना किसी टीचर के?
पप्पू: जी वो मैं 'Correspondence Course' कर रहा हूँ।
पप्पू: पापा मैं फिर फेल हो गया।
संता: कोई नहीं, तू शेर का बेटा है।
पप्पू: टीचर भी कहती है।
संता: क्या?
पप्पू: यही कि न जाने किस जानवर की औलाद है।



