टीचर: बताओ कांग्रेस की स्थापना किसने की?
पप्पू: पता नही सर किसने की, पर विसर्जन तो राहुल गांधी ही करेंगे।
पप्पू: चूहे मारने की दवाई देना।
दुकानदार: घर ले कर जानी है?
पप्पू: नहीं चूहे साथ लेकर आया हूँ, इधर ही खिलाऊंगा।
टीचर: 'इकबाल' के इस शेर का मतलब बताओ "खोल आंख जमीन देख, फलक देख फिजा देख मशरिक से उभरते हुए, सूरज को जरा देख"।
पप्पू: 'इकबाल' सिर्फ Good Morning कहना चाह रहे हैं।
टीचर: ज़िंदा रहने के लिए क्या ज़रूरी है?
पप्पू: एक मुलाकात ज़रूरी है सनम।
पप्पू: पापा आप शराब मत पिया करो।
संता: पीने दे बेटा, साथ क्या ले कर जाना है?
पप्पू: इसी तरह पीते रहे तो छोड़ कर भी क्या जाओगे।
टीचर: बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो वो जरूर सफल होती है।
पप्पू: रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो आप मेरे सर नहीं ससुर होते।
टीचर: क्लास में लड़ाई क्यों नही करनी चाहिए?
पप्पू: क्योंकि पता नही एग्जाम में किसके पीछे बैठना पड़ जाये।
टीचर: माता-पिता के बाद सबसे ज्यादा प्रेरणा कौन देता है?
पप्पू: बस कंडक्टर, क्योंकि वो हमेशा बोलता रहता है, 'चलिए चलिए आगे बढ़िए'।
पप्पू का एक्सीडेंट हो गया। बंटी उसकी खबर लेने गया और बोला,
"भाई जब कार लड़की चला रही थी, तो तुम्हें सड़क से दूर चलना चाहिए था।"
पप्पू: कौन सी सड़क यार, मैं तो पार्क में बैठा हुआ था।
पप्पू: प्लीज़ मुझे अपने दिमाग में रख लो, दिल में नहीं।
मिनी: दिल में क्यों नहीं?
पप्पू: तुम्हारे दिल में जगह कहाँ, दिमाग तो पूरा खाली है, आराम से रहूँगा।



