जीतो: तुम सारा साल पढाई क्यों नहीं करते, सिर्फ परीक्षा के दिनों में ही क्यों पढ़ते हो?
पप्पू: लहरों का सुकून सभी को पसंद है लेकिन तूफानों में कश्ती निकालने का मज़ा ही कुछ और है।
टीचर: Active Voice और Passive Voice का उदाहरण बताओ?
पप्पू: Active Voice "तेरे मस्त-मस्त दो नैन मेरे दिल का ले गए चैन"
Passive Voice "मेरे दिल का ले गए चैन तेरे मस्त-मस्त दो नैन"।
पप्पू: प्यार हो जाये या मच्छर काट जाये अंजाम एक ही होता है।
बंटी: क्या?
पप्पू: बस रात को नींद नहीं आती।
पप्पू: पापा स्कूल में एक छोटा सा 'Get Together' रखा है।
संता: छोटा सा क्या मतलब?
पप्पू: बस आप, मैं और प्रिंसिपल।
पप्पू ने बस स्टॉप पर खड़ी एक लड़की को आँख मारी।
लड़की: मैं ऐसी वैसी लड़की नहीं हूँ।
पप्पू: वो तो ठीक है मगर चेक करना हमारा फ़र्ज़ बनता है।
पप्पू: यह देखो मेरा नया iPhone 6
गर्लफ्रेंड: ओ जानू, मुझे भी दिला दो।
पप्पू: तुम iPhone 6 रख कर क्या करोगी? करनी तो तुमने Miss Call ही होती है।
टीचर: इंसान वो है जो दूसरों के काम आये।
पप्पू: लेकिन टीचर, परीक्षा के समय न तो आप खुद इंसान बनती हो न दूसरों को इंसान बनने देती हो।
पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेस्त्रां में गया तो गर्लफ्रेंड ने कहा, "मुझे बर्गर खाना है।"
पप्पू गया और बर्गर ले आया।
गर्लफ्रेंड: थैंक्स!
पप्पू: सिर्फ थैंक्स!
गर्लफ्रेंड: अच्छा और क्या चाहिए?
पप्पू: चुपचाप आधा बर्गर दे दे नहीं तो आँख फोड़ दूंगा।
टीचर: बस के ड्राइवर और कंडक्टर के बीच क्या फर्क है?
पप्पू: कंडक्टर सोया तो किसी का टिकट नहीं कटेगा और ड्राइवर सोया तो सबका टिकट कट जायेगा।
टीचर: एक बाइक पे कितने आदमी बैठ सकते हैं?
पप्पू: 13 आदमी।
टीचर: वो कैसे?
पप्पू: 1 चालक और 2 छक्के!



