बंटी: यार क्या कोई कार्ड देखकर भी भविष्यवाणी कर सकता है?
पप्पू: हाँ, बिल्कुल कर सकता है।
बंटी: कौन?
पप्पू: मेरी माँ, वो मेरा रिपोर्ट कार्ड देखते ही बता देती हैं कि पापा के आते ही मेरी क्या हालत होने वाली है।
टीचर: "रामस्वरूप बीमार हुआ फलस्वररूप मर गया।" सब लोग इसका अंग्रेजी में अनुवाद करो।
पप्पू: टीचर, अगर 'रामस्वरूप' बीमार था तो 'फलस्वरूप' क्यों मरा?
टीचर: मूर्ख इसका मतलब है 'रामस्वरूप' बीमार हुआ 'परिणामस्वरुप' मर गया।
पप्पू: लो अब कोई तीसरा मर गया।
पप्पू: पापा एक बात बतानी है आपको।
संता: क्या?
पप्पू: मैंने फेसबुक पर लडकियों के नाम से 10 जाली आईडी बना रखी हैं।
संता: तो मुझे क्यों बता रहा है नालायक?
पप्पू: वो जिसे आप बार-बार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं वो मेरी ही जाली आईडी है पापा।
संता (पप्पू को डांटते हुए): तुम निहायत आलसी हो, कुछ करना ही नहीं चाहते। जानते हो जब मैं तुम्हारी उम्र का था तो एक स्टोर में मैंने 500 रूपये महीने की नौकरी की थी, और कुछ दिन बाद मैं उस स्टोर का मालिक बन गया था।
पप्पू: आजकल यह संभव नहीं पापा, अब तो सब स्टोरों में पैसे का हिसाब - किताब रखा जाता है और आज-कल तो हर स्टोर में कैमरे भी लगे हुए हैं।
पप्पू (एक लड़की से): तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की: क्यों बताऊं? मैं तुम्हें जानती तक नहीं।
पप्पू: मत बताओ, मैं कौन-सा तुम्हें अपनी बीएमडब्ल्यू में बिठा रहा हूँ।
लड़की: गुड्डी, बी.कॉम सेकंड इयर। सामने वाली गली में सीधे हाथ की तरफ चौथे नंबर पर घर है मेरा - 32/बी। घर में एक छोटा भाई और मम्मी-पापा हैं। ट्यूशन का टाइम शाम 6 से 8।
पप्पू: ओके, जिस दिन बीएमडब्ल्यू खरीद लूंगा, उस दिन जरूर बिठाऊंगा।
पप्पू: कल मैंने एक शेर के मुँह पर घूंसा मारा, चीते की पूंछ खींच दी और हाथी को उठा कर नीचे फ़ेंक दिया।
बंटी: फिर क्या हुआ?
पप्पू: कुछ नहीं बस फिर खिलौने वाले ने मुझे दुकान से बाहर निकाल दिया।
पप्पू स्कूल ख़त्म होने के बाद बाहर निकला तो...
भिखारी (पप्पू से): एक रुपए का सवाल है बेटा।
पप्पू: वो पीछे गणित के मास्टर साहब आ रहे हैं। उन्हीं से पूछ लो।
जीतो: बस सारा दिन इस कंप्यूटर पे बैठे रहते हो, तुम्हें कोई और काम ही नहीं है।
पप्पू: आप भी ना मम्मी, मैं कंप्यूटर पे नहीं कुर्सी पे बैठता हूँ।
गर्लफ्रेंड: मेरा तो तुम्हारे बिना जी नहीं लगता।
पप्पू: अरे पगली, जी नहीं लगता तो 'स्टार' और 'सोनी' लगा कर देख लिया कर। वो भी अच्छे चैनल हैं।
जीतो (पप्पू से): जा बेटा, अपना कमरा साफ़ कर ले।
पप्पू: आप भी चलो मेरे साथ।
जीतो: क्यों मैं क्यों चलूँ?
पप्पू: आपको पता नहीं "स्वच्छ भारत अभियान" चल रहा है, आप मेरी फोटो खींचना और मैं सफाई करूँगा। जैसा आज-कल सभी नेता कर रहे हैं।



