टीचर: ऐसी कौन सी चीज़ है जिसे हम ना देख सकते हैं, ना महसूस कर सकते हैं फिर भी उसके बिना रह नहीं सकते?
बंटी: हवा।
टीचर: बहुत अच्छे।
पप्पू: नहीं टीचर इसके अलावा भी कुछ है।
टीचर: अच्छा तो तुम ही बता दो वो क्या है?
पप्पू: वाई फाई (WiFi) टीचर
बंटी: यार अपने आप पर सब से ज्यादा गर्व कब महसूस होता है?
पप्पू: जब एग्जाम में कुछ नहीं आता और पीछे से टीचर आकर बोलती है, "कॉपी छुपा लो, पीछे वाला देख रहा है।" कसम से गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है।
एक दिन पप्पू बाइक लेकर निकला तो रास्ते में एक लड़की जा रही थी।
पप्पू (लड़की से): कभी बाइक चलाई है?
लड़की चुप-चाप चलती रही।
पप्पू (फिर से): कभी बाइक चलाई है?
लड़की ने फिर कोई जवाब ना दिया। लड़की थोड़ी आगे गयी तो देखा कि पप्पू का एक्सीडेंट हो गया है।
लड़की(पप्पू से): और चला ले बाइक।
पप्पू: कमीनी, मैं तो इसलिए पूछ रहा था कि अगर बाइक चलाई है तो बता दे ब्रेक कैसे लगती है।
पप्पू (डॉकटर से): क्या दूध पीने से रंग गोरा होता है?
डॉक्टर: हां, होता है।
पप्पू: यार आपको डॉक्टर किसने बना दिया?
डॉक्टर: क्यों क्या हुआ?
पप्पू: अगर दूध पीने से रंग गोरा होता तो फिर भैंस का बच्चा काला क्यों होता है?
टीचर: वो लड़की सब लड़कों से हँस-हँस कर बात करती है। बताओ इस वाक्य में लड़की क्या है?
पप्पू: टीचर, लड़की 'चालू' है।
पप्पू: पापा, क्या स्याही महंगी होती है?
संता: नहीं, पर क्यों पूछ रहे हो?
पप्पू: मैंने थोड़ी सोफे पर गिरा दी तो पता नहीं मम्मी इतना क्यों चिल्ला रही थी।
टीचर (पप्पू का होमवर्क चेक करते हुए): मुझे हैरानी हो रही है कि तुम अकेले इतनी सारी गलतियां करते हो?
पप्पू: नहीं टीचर, यह सब गलतियां मैंने अकेले नहीं की हैं, मेरे पिता जी ने भी इसमें मेरी मदद की है।
एक दिन संता, पप्पू को समझा रहा था।
संता: बेटा मेहनत किया कर, मेहनत करने से कोई मर नहीं जाता।
पप्पू: इसीलिए तो मैं मेहनत नहीं करता पापा। असली मजा तो उसी काम में है जिसमें जान का खतरा हो।
टीचर: 'रौशनी' को किसी वाक्य में प्रयोग करो।
पप्पू: कमरे में अँधेरा है।
टीचर: पागल 'रौशनी' कहाँ है?
पप्पू: टीचर, बिजली गयी हुई है।
जीतो: आज के टैस्ट में पप्पू तुम्हारे कितने नम्बर आये हैं?
पप्पू: बंटी से 20 नम्बर कम।
जीतो: अच्छा बंटी के कितने नम्बर आये हैं?
पप्पू: 20।



