अध्यापक महान वैज्ञानिक न्यूटन के बारे में बता रहे थे, "न्यूटन बगीचे में बैठा हुआ था कि तभी एक सेब उसके सिर पर आकर गिरा। तब उसने गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज की।"
पप्पू: बात बिलकुल साफ़ है, सर। अगर न्यूटन बगीचे में न बैठकर कक्षा में बैठा होता, जैसे कि हम लोग बैठे हुए हैं, तो किसी चीज़ की भी खोज न कर पाता।
पप्पू पहले दिन स्कूल गया।
टीचर: आज आपका स्कूल में पहला दिन है, कुछ पूछना हो तो पूछ सकते हो।
पप्पू: यहाँ छुट्टियाँ कब से शुरू होंगी?
पप्पू: माँ, पापा बहुत ही शरीफ हैं।
जीतो: वो कैसे?
पप्पू: पापा जब भी किसी खूबसूरत लड़की को देखते हैं तो अपनी एक आँख बंद कर लेते हैं।
बंटी पप्पू से: तुम्हारे पिताजी का नाम कमाल है क्या?
पप्पू: नहीं तो, तुमसे किसने कहा?
बंटी: कल सर कह रहे थे कि पप्पू कमाल का लड़का है।
पप्पू लड़की से: आई लव यू (I love You)।
लड़की: माफ़ करना, मैं किसी और से प्यार करती हूँ।
पप्पू ये सुनकर उदास हो गया और फिर अचानक भागने लगा और बोला: कोई बात नहीं, तेरी माँ को बताऊंगा।
लड़की: रुक जा कमीने, आई लव यू, टू (I love you, too)।
अध्यापक: बेटा, बिजली कहां से आती है?
पप्पू: मामा के यहां से।
अध्यापक: वो कैसे?
पप्पू: जब भी बिजली जाती है तो पापा बोलते हैं काट दी 'सालों' ने।
पप्पू अपने पिता संता से: पापा मुझे मोटरसाइकिल लेकर दो।
संता: भगवान जी ने दो टांगें किस लिए दी हैं?
पप्पू: एक टांग किक मारने के लिए और दूसरी गियर डालने के लिए।
पप्पू अपने पिता संता से: क्या बताऊ पापा, सामने वाले मकान मे एक लड़की हर रोज़ खिड़की में से रुमाल हिलाती है पर खिड़की का शीशा कभी नही खोलती।
संता: बहको मत बेटे, वह तुझे देख कर रुमाल नही हिलाती। दरअसल वह इस मकान की नौकरानी है जो रोज़ खिड़की के शीशे साफ करती है।
अध्यापक: अगर तुम्हारा दोस्त और गर्लफ्रेंड किसी कश्ती में डूब रहे हों तो तुम किसको बचाओगे?
पप्पू: मरने दो दोनों को...
अध्यापक: क्यों?
पप्पू: साले दोनों एक साथ कश्ती में कर क्या रहे थे?
बंटी: यार, तुमने स्कूल आना क्यों छोड़ दिया?
पप्पू : मेरे पापा कह रहे थे के एक जगह बार-बार जाने से इज्ज़त कम हो जाती है। इसीलिए।



