sms

पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड से: मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ।
गर्लफ्रेंड: पर मेरी माँ इस प्यार-मोहब्बत को नहीं समझती।
पप्पू: मैं तुम्हारी मम्मी से थोड़ा प्यार करता हूँ!

sms

टीचर पप्पू से: ब्लड(Blood) आपके दिमाग तक कैसे पहुँचता है?
पप्पू: सिंपल, खाली जगह हमेशा सबसे पहले भर जाती है।

sms

एक बार पप्पू ट्रेन में सफ़र कर रहा था।
ट्रेन में बहुत भीड़ होने के कारण पप्पू एक गंजे आदमी की सीट पर बैठ गया।
आदमी झुंझला कर बोला, "हाँ-हाँ, मेरे सिर पर आ कर बैठ जा।"
पप्पू: नहीं अंकल मैं यहीं ठीक हूँ, वहाँ से फिसलने का डर है!

sms

स्कूल में आग लग गई और सब बच्चे खुश थे कि अब स्कूल नहीं आना पड़ेगा। लेकिन पप्पू उदास था।
टीचर ने पप्पू से पुछा: तुम उदास क्यों हो?
पप्पू: सर, आप ज़िंदा कैसे बच गए? इसीलिए!

sms

गली में एक फ़क़ीर ने आवाज़ लगाई, "अल्लाह के नाम पर खाना दे दो।"
घर के अंदर से पप्पू ने जवाब दिया, "बाबा, मम्मी घर पर नहीं है।"
फ़क़ीर: मैं खाना मांग रहा हूँ, तुम्हारी माँ नहीं।

sms

पप्पू: पापा, आप को एक ख़ुशी की बात बताऊं?
संता: हाँ - हाँ बताओ।
पप्पू: इस साल आपको मेरे लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेंगीं।
संता(खुश होकर): अच्छा, कहीं मुफ्त में मिल रही हैं क्या?
पप्पू: नहीं, इस बार मैं फेल हो गया हूँ।

sms

पप्पू टीचर से: सर मुझे छुट्टी चाहिए।
टीचर: क्यों?
पप्पू: आज हमारे घर 3 मेहमान आ रहे हैं।
टीचर: कौन-कौन?
पप्पू: सर मेरी नानी का बेटा, मेरी मम्मी का भाई, और मेरे मामा जी।

sms

अध्यापक: सबसे ज्यादा इज्ज़त किसके पास है?
पप्पू: सर, प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर और रंजीत के पास।
अध्यापक: कैसे?
पप्पू: सर, सबसे ज्यादा इज्ज़त इन्हीं लोगों ने लूट रखी है।

sms

पप्पू: मुझे तो आँखें बंद करने पर भी दिखाई देता है।
बंटी: अच्छा क्या दिखता है?
पप्पू: अँधेरा।

sms

पप्पू फेल हो गया तो संता उसे डांट रहा था।
संता: तुम इस बार भी फेल हो गए हो।
आज तक तुमने कभी मेरा सिर ऊँचा किया है क्या?
पप्पू: एक बार सोते वक़्त आपके सिर के नीचे तकिया रखा था वो भूल गए आप।

End of content

No more pages to load

Next page