पप्पू अपनी क्लास टीचर से बोला: मैडम, मैं आपको कैसा लगता हूँ?
मैडम: वैरी स्वीट (very sweet)!
यह सुनकर पप्पू अपने दोस्त से बोला, "देखा, मैंने कहा था ना, चालू है, लाइन मारती है!"
फकीर: आपके पड़ोसी ने पेट भर कर खाना खिलाया है, आप भी कुछ खिलाओ।
पप्पू: ये लो हाजमोला।
अध्यापिका: उसने ख़ुदकुशी कर ली।
उसे ख़ुदकुशी करनी पड़ी।
दोनों में अंतर बताओ?
पप्पू: पहला पढ़ा-लिखा बेरोज़गार था और दूसरा शादी-शुदा।
पप्पू अपनी माँ से पैसे मांगता है।
पप्पू: माँ 10 रूपए चाहिए, बाहर एक गरीब को देने हैं।
माँ: कहाँ है गरीब?
पप्पू: बेचारा बाहर कड़ी धुप में आइस क्रीम बेच रहा है!
पप्पू ने एक लड़की से पुछा कि तुम्हें कैसा पति चाहिए?
लड़की: मुझे ऐसा पति चाहिए, जो अच्छी बातें करे, हंसी मजाक करे, और रातों को मुझे गाने सुनाए।
पप्पू: तुम पति छोड़ो, FM रेडियो ले लो!
पप्पू दरवाज़े की घंटी बजाने की कोशिश कर रहा था, एक आदमी ने पप्पू को देखा और उसकी मदद के तौर पर घंटी बजा दी और पप्पू से बोला, बेटा और कुछ?
पप्पू: अंकल भागो यहाँ से, पता नहीं किसका घर था!
पप्पू ने एक खूबसूरत लड़की से पूछा, "आप कहाँ रहती हो?"
लड़की ने जवाब दिया, "एम.जी रोड (M.G Road)."
पप्पू: इतनी खूबसूरत होकर भी रोड पर रहती हो, मेरे घर चलो!
टीचर: गाय हमारी माता है।
उसी समय स्कूल के बाहर एक गाय रोड पे घूम रही थी। उसे देख कर तुरंत पप्पू टीचर से बोला, "सर, सर बाहर आपकी माता जी आवारा साँढ़ों के साथ घूम रही है!"
पप्पू की गर्ल फ्रैंड बोली: मुझे भूल जाओ, मेरी इंगेजमेंट हो गई है, लंदन के एक लड़के के साथ।
पप्पू: चल जो होना था हो गया, एक i-phone भेज देना वहाँ से, सुना है वहाँ सस्ता मिलता है!
एक लड़की पप्पू से अपने प्यार का इज़हार करते हुए कहती है, "तुम मेरे सपनों में, जज्बातों में रहते हो।"
पप्पू: तुमको किसी ने बेवकूफ बनाया है बहन, मैं तो ज्यादातर अपने घर में ही रहता हूँ!



