sms

टीचर: पप्पू तेरे 80 में से 28 नंबर हैं!
क्लास के सारे बच्चे: हा हा हा
टीचर: और क्लास में हाईएस्ट हैं!
ज़बरदस्त सन्नाटा!

sms

एक आदमी छोटा जूता पहन कर जा रहा था!
पप्पू: अंकल जी जूता कहाँ से लिया है?
आदमी: पेड़ से तोडा है!
पप्पू: तोडना ही था तो 2 महीने बाद तोड़ते, कुछ बड़ा हो जाता!

sms

टीचर: पप्पू बताओ, अस्पताल में जो + का निशान होता है, उसका क्या मतलब है?
पप्पू: जो खड़ा है वह डॉक्टर और जो पड़ा है वो मरीज़!
टीचर बेहोश!

sms

पप्पू मोबाइल नेटवर्क कंपनी में इंटरव्यू देने गया और उसे पहले ही सवाल के बाद भगा दिया गया!
इंटरव्यूअर: सबसे बड़ा नेटवर्क कौन सा है?
पप्पू: कार्टून नेटवर्क!

sms

टीचर: कोई ऐसा वाक्य सुनाओ जिसमें हिंदी, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी का प्रयोग हो...
पप्पू: इश्क़ दी गली विच
टीचर बेहोश!

sms

पप्पू ने एक लड़की को आँख मारी!
लड़की: मैं ऐसी वैसी लड़की नहीं हूँ!
पप्पू: वो तो ठीक है मगर चेक करना हमारा फ़र्ज़ बनता है!

sms

पप्पू रेडियो ठीक करवाने गया!
मैकेनिक: यह ठीक है, मौसम ख़राब है इसलिए नहीं चल रहा!
पप्पू: ये लो 100 रुपये, मौसम नया डाल दो!

sms

टीचर: एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे?
पप्पू: 10
टीचर: अबे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे?
पप्पू: सड़े हुए आम भी तो आम ही हैं, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे!

sms

मैडम जी: अगर पृथ्वी के अंदर लावा है तो बाहर क्या है?
पप्पू: मैडम जी बाहर ओप्पो और वीवो है!
घोर सन्नाटा!

sms

आज कल के कलयुगी बच्चे
टीचर: कल तुम स्कूल क्यों नहीं आया था?
पप्पू: जो कल आये थे, उनकी क्या सरकारी नौकरी लगवा दी आप ने?

End of content

No more pages to load

Next page