पप्पू: रोज़ सुबह 50 लड़कियां मेरा इंतज़ार करती है!
बंटी: अरे वाह, वो कैसे?
पप्पू: मैं गर्लकॉलेज बस का ड्राइवर हूँ!
पप्पू: आज खेलने क्यों नहीं आया ग्राउंड में?
बंटी: माँ ने मुर्गा बनाया था यार...
पप्पू: वाह अकेले अकेले, कभी हमें भी बुलाओ दावत पे!
बंटी: माँ भी यही बोल रही थी... अगली बार उस लड़के को बुलाना जिसके साथ तू आवारगी करता है! दोनों के साथ में मुर्गा बनाऊंगी!
संता: सारा दिन Facebook चलाता है, ये रोटी नहीं देगी!
पप्पू: मुझे भी पता है कि ये रोटी नहीं देगी पर रोटी बनाने वाली तो यहीं से मिलेगी!
टीचर: भैंस पूंछ क्यों हिलती है?
पप्पू: क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि भैंस को हिला सके!
पप्पू: पापा मुझे डीजे खरीदकर दो!
संता: नहीं दूंगा तो लोगों को तंग करेगा!
पप्पू: नहीं पापा, मैं किसी को तंग नहीं करूँगा! जब सब सो जायेंगे तब मैं बजाऊँगा!
टीचर: 8 के आधे कितने होंगे?
पप्पू: आड़े काटोगे तो 0-0 और खड़े काटोगे 3-3!
पप्पू अंडरवियर लेने दुकान पर गया!
दुकानदार ने उसे 300 रुपये का अंडरवियर दिखाया!
पैसे सुनकर पप्पू बोला, "यार हर रोज़ पहनने वाला दिखाओ, पार्टीवियर नहीं चाहिए!"
अध्यापक: भाईचारा शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ!
पप्पू: मैंने दूध वाले से पूछा, तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो! तो वह बोला भाई चारा महंगा हो गया है!
पुलिस ने तुम्हें चारों तरफ से घेर लिया है अपने हाथ ऊपर कर लो!
पप्पू: पहले वादा करो गुदगुदी तो नहीं लगाओगे न!
टीचर: यह बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?
पप्पू: कर दी ना पागलों वाली बात दुनिया में एक ही देश है भारत, बाकी सब तो विदेश हैं!



