sms

महिला: भैया, वो जो मक्खी मारने की गोलियाँ आपने दी थीं, उनसे एक भी मक्खी नहीं मरी।
दुकानदार: मैडम, आपका निशाना ठीक नहीं होगा।

sms

आज का ज्ञान:
मनचाहा जीवन साथी और जनरल डिब्बे में सीट, सिर्फ किस्मत वालों को ही मिलती है!

sms

सारी रात बच्चे के रोने पर बीवी को इतना गुस्सा नहीं आता!
जितना गुस्सा, अपने पति को आराम से बैठ कर मोबाइल चलाते देख कर आता है!

sms

रोटी, कपडा और मकान के बाद इंसान की सबसे बड़ी ज़रूरत है!
तेज़ स्पीड वाला इंटेरनेट!

sms

दुनिया की सारी डॉक्टरी एक तरफ, फिल्मों में में चाकू की नोक गर्म करके हीरो की गोली निकालने वाली डॉक्टरी एक तरफ!

sms

विदेशों में आइस क्रीम लेने का तरीका: 2 बटरस्कॉच, 3 वैनिला दो! हमारे यहाँ: 3 पाँच वाली, 4 दस वाली, और एक ये जो खा रहा है वो वाली!

sms

डॉक्टर: आपका अंतिम समय आ गया है, क्या कोई है जिससे आप मिलना चाहेंगे?
मरीज़: हाँ, दूसरे डॉक्टर से!

sms

iPhone वालों की आधी ज़िन्दगी शीशे के सामने सेल्फी खींचने में चली जाती है और आधी किस्ते भरने में!

sms

आज का ज्ञान:
जब भी कभी जीवन में उत्तर ना मिले तो...
दक्षिण की ओर निकल लो!

sms

आज का ज्ञान:
ऑक्सीजन के बाद इंटरनेट दूसरी ऐसी चीज़ है जिसकी कमी से इंसान की साँसें फूलने लगती हैं!

End of content

No more pages to load

Next page