जब भी बैंक जाए हमेशा दो पेन लेकर जाएं। एक खुद के लिए दूसरा मांगने वालों के लिए।
अगर किसी के दिमाग का दही करना हो तो तीन-चार मैसेज भेजने के बाद डिलीट कर दीजिये!
गजब देश है हमारा - डेढ़ महीना पहला किसी हॉस्पिटल में कमरा नहीं मिल रहा था और अब किसी पर्यटन स्थल के होटलों में कमरे नहीं मिल रहे हैं!
किस मुँह से तुम्हारी तारीफ़ करूं? ये बात सबसे पहले रावण ने अपनी बीवी से कही होगी!
राह में उनसे मुलाकात हो गयी, जिससे डरते थे वही बात हो गयी! इन पंक्तियों में कवि बता रहा है कि उसने जिस व्यक्ति से पैसे उधार लिए थे, वो उसे रास्ते में मिल गया है!
जिसका कोई नहीं होता, उसका मोबाइल होता है! जिसका मोबाइल होता है, वो किसी का नहीं होता!
आज का ज्ञान: अगर एक घंटे के बाद रिश्तेदार पूछें, "चाय-कॉफ़ी कुछ लोगे?" तो समझ जाओ जाने को बोल रहे हैं!
खरीदने को तो हवाई जहाज़ भी खरीद लूँ, पर फिर रिश्तेदार ताना मारेंगे कि... घर के ऊपर से गया और मिल कर भी नहीं गया!
औरत सीधी हो तो उसे गाय कहते हैं, आदमीं सीधा हो तो उसे गधा कहते हैं! ऐसा भेद-भाव क्यों?
जज: तुमने एक ही दुकान में दो बार चोरी क्यों की? चोर: क्योंकि दुकान के बाहर बोर्ड लगा था, "आपकी ही दुकान है, दोबारा अवश्य पधारें!"



