sms

आज सुबह एक विचार आया कि...
यदि राजा-महाराजाओं से समय मोबाइल होते हैं तो सैनिक युद्ध लड़ने से पहले भाले पर मोबाइल बाँधकर सेल्फियां लेते!

sms

आज का ज्ञान :
इंसान ठोकर खा कर ही चलना सीखता है, इसलिए रास्ते में पड़ा पत्थर कभी मत हटाइये!

sms

माँ: वाह बेटा, आज तो बड़ी जल्दी उठ कर नहा लिया! कहीं काम से बाहर जा रहे हो?
लड़का: नहीं मम्मी, नहा कर वापस सो जाऊँगा! 10 बजे के बाद फिर टंकी का पानी गर्म हो जाता है!

sms

जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है!
आने वाले दिनों में "आपके मुँह में घी शक्कर" केवल कहावत में ही रह जायेगा!

sms

23 साल बाद टिड्डियाँ भारत आयी हैं!
100 साल बाद ऐसी महामारी आयी है!
129 साल बाद ऐसा तूफ़ान आया है!
डायनासोर पता नहीं क्यों शरमा रहा है? तू भी आ जा भाई अब!

sms

फेसबुक वाट्सएप्प पर आपकी गर्लफ्रेंड हो सकती है...
लेकिन वो सिर्फ आपकी ही हो, ये नहीं हो सकता!

sms

वक़्त सबका बदलता है!
वीसीआर किराये पर ला कर, एक रात में 3 फ़िल्में देखने वाले अब बच्चों को टाइम पे सोने के लिए बोल रहे हैं!

sms

आतमनिर्भर बनो!
खुद की तारीफ खुद करो, दूसरों पर निर्भर मत रहो!
उन्हें सिर्फ बुराई के लिए ही छोड़ दो!

sms

अब सेनेटाइजर की हालत भी पान गुटखे जैसी हो गयी है!
जेब से निकालते ही सामने वाला हाथ फैला देता हो!
थोड़ा दियो यहाँ भी!

sms

आयुर्वेद और एलोपैथी तो अभी सूक्ष्म युद्ध है!
असली युद्ध तब होगा जब देसी और अंग्रेजी पर बात आएगी!