वैक्सीन का हाल भी शादी के लिए लड़की देखने जैसा हो गया है! पहले पसंद नहीं आ रही थी, अब मिल नहीं रही है!
नालियों की बदबू से परेशान रहने वाले लोग भी फ़िलहाल यही सोचकर सुकून में हैं! कि चलो 'स्मेल' तो आ रही है!
जैसे ही पता चला कि शहर के अधिकारी शादी के लिए परमिशन दे रहे हैं! मैं भी वहाँ पहुँच गया! फिर उन्होंने मुझे समझाया कि जिनकी हो चुकी है, उनको नहीं दे रहे!
वास्तविक जीवन में पुरुषों को अप्सरा नाम की सिर्फ पेंसिल मिलती है और महिलाओं को बादशाह नाम का मसाला! बाकी सब मोह माया है!
बिल गेट्स 27 साल तक ऑफिस जाता रहा तो सब ठीक था! एक साल 'वर्क फ्रॉम होम' किया और तलाक हो गया!
कुछ लोगों ने इतनी भाप ले ली है कि वो मालगाड़ी जैसे अब धुंआ छोड़ने लग गए हैं!
ब्रेकिंग न्यूज़: सरकार ने सोना किया बिल्कुल फ्री! सुबह सोना, दोपहर सोना, रात को सोना, जब मन आये तब सोना!
आज का ज्ञान:
काम ऐसे बिगाड़ो कि लोग तुम्हें याद तो क्या तुम्हारे बारे में सोचने से भी कतरायें!
सबसे ज्यादा घंटों तक पति पत्नी को साथ रखने वाले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी।
जिस तेजी से भाभियाँ, बहनें, बहुएं नए-नए पकवान बना रही हैं,कोई इन्हें समझाये कि
धरती से कोरोना खत्म करना है, किराना नहीं!



