खुद की बीवी चाँदी, दूसरे की बीवी सोना;
खुद की खाँसी, खाँसी और दूसरे की खाँसी कोरोना!
आज पापा ने कहा बेटा Facebook के अलावा भी एक दुनिया है!
मैंने कहा लिंक भेज दीजिये, अभी ज्वाइन कर लेता हूँ!
अब इतनी सी बात पर पीटने की क्या ज़रूरत थी!
सुख क्या है?
बुखार नहीं, खाँसी नहीं, सर्दी नहीं और ऑक्सीजन लेवल 95% से ऊपर है!
मुँह में स्वाद भी है और खुशबू भी ले सकते हैं!
आजकल तो यही सुख है!
दुकानदार शटर गिरा कर सामान बेच रहा था!
बाहर से आवाज़ आयी, "सरसों का तेल है?"
दुकानदार: हाँ, है!
पुलिस: अच्छे से मालिश कर के बाहर आ जा!
आज का ज्ञान: मोबाइल से आप बीस काम कर सकते हैं और मोबाइल बंद कर दें तो तीस!
ऑक्सीजन की कमी तो अभी बताई जा रही है! जबकि हकीकत ये है कि कुछ लोगों को साँस लेने में दिक्कत 2014 से ही है!
माँ अगर ठंडी छाँव है तो पिता भी AC से कम नहीं हैं! फर्क सिर्फ इतना है कि पिता जी का कंप्रेसर थोड़ा जल्दी गर्म हो जाता है!
कोरोना वायरस से डरें नहीं बस सतर्क रहें!
यूँ समझ लीजिये कि बीवी सो रही है और पड़ोसन मिलने आयी है!
अब तो हद हो गयी!
कल एक दोस्त के घर पहुँचा तो पूछने लगा, "तू भाप लेगा या काढ़ा?"
हम भारतीय लोग आसानी से किसी का पीछा नहीं छोड़ते!
नाश्ता भी तब तक करते रहते हैं, जब तक तीन डकार ना आ जायें!



