दरवाजे पर घंटी बजी, नौकर ने दरवाजा खोला! मेहमान: साहब हैं? नौकर: जी नहीं, वो शहर से बाहर गए हैं! मेहमान: क्या छुट्टियां एंजॉय करने गए हैं? नौकर: नहीं, मेम साहब भी साथ गयी हैं!
एक तो लॉकडाउन का टेंशन और ऊपर से आंधी-तूफ़ान में नयी बनियान उड़ गयी!
जिस देश में परीक्षा रद्द होने पर ख़ुशी और टिक-टोक बैन होने पर दुःख जताया जाता है वहाँ बेरोज़गार नहीं तो क्या बिल गेट्स पैदा होंगे!
क्या ज़माना आ गया है!
बाप बोलता है, "मैं तेरा दोस्त हूँ!"
दोस्त बोलता है, "मैं तेरा बाप हूँ!"
कौन कहता है कि लड़कियां सिर्फ भाव ही खाती हैं!
खिला कर तो देखो, पिज़्ज़ा, बर्गर और पानी पूरी भी खा जाती हैं!
पिछले 3-4 दिन से मुझे इतने मैसेज आ रहे हैं कि आप घर पे रहोगे तभी देश सुरक्षित रहेगा!
जैसे सारे फ़साद की जड़ मैं ही हूँ!
हमारे समय में बोर्ड की परीक्षा बहुत मुश्किल होती थी,
और अब बोर्ड के लिए परीक्षा लेना मुश्किल हो गया है!
अंकल: बेटा, मैं तुम्हारी उम्र में मोमबत्ती जला कर पढता था!
लड़का: इतना ही शौंक था पढ़ने का अंकल तो दिन में पढ़ लेते!
छात्र: मास्टर जी, इस संसार में सबसे सुखी मनुष्य कौन है?
मास्टर जी: जिसकी अपनी किराना की दूकान है, और उसने अपने एक पुत्र को मेडिकल स्टोर और दूसरे को वाइन शॉप डलवा रखे हैं! वही इंसान इस ब्रह्माण्ड का सबसे सुखी इंसान है!
ऑनलाइन क्लास में बच्चों की सबसे तेज आवाज़, 'बाय मैम' के समय आती है!



