पति: काश मैं गणपति होता, तुम मेरी पूजा करती, लड्डू खिलाती।
पत्नी: काश ऐसा होता, फिर हर साल विसर्जन के बाद मैं नए गणपति लाती।
पत्नी ने पड़ोसियों के बारे में अपने पति से पूछा,"क्या उनकी जोड़ी उपयुक्त है?"
पति: बहुत उपयुक्त है, पति खर्राटे भरता है और पत्नी बहरी है।
चाय की पत्ती (Tea) और पति में क्या समानता है?
दोनों के नसीब में जलना और उबलना लिखा है, वो भी औरतों के हाथों।
आरेंज मैरिज की एक कठिन परिभाषा:
बिका हुआ माल वापस नहीं होगा।
और लव मैरिज की?
पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें।
पति: क्या आज खाना बनाया है?
पत्नी: नहीं मैं गिर गई थी और लग गई?
पति (आश्चर्य) से: कहां गिर गई थी और कहाँ लग गई थी?
पत्नी: पलंग पे गिर गई थी और आँख लग गई थी।
अगर पति अपनी पत्नी के लिए कार का दरवाजा खोले तो?
समझ जाओ कि या तो कार नई है, या पत्नी नई है या फिर 'पत्नी' नहीं है।
संता : सुनती हो, मेरी माँ आई है।
जीतो: तो कौनसी नयी बात हैं उनका तो रोज़ का ही काम है, अब क्यों आयी हैं?
संता : अरे माँ पांच किलो प्याज भी लायी है।
जीतो: आप भी ना पहले बोलना था ना माँ जी आयी है, बड़ी मुश्किल से तो बड़ों का प्यार और आशीर्वाद नसीब होता है।
पत्नी: सुना है कि जन्नत में पति के साथ पत्नी को नहीं रहने देते?
पति: बिलकुल सही सुना है आपने।
पत्नी: ऐसा क्यों?
पति: अरे पगली इसलिए तो उसे जन्नत कहते हैं।
पति: आज खाना तुम्हारी माँ ने बनाया है क्या?
पत्नी: हाँ! लेकिन तुम्हें कैसे पता चला?
पति: रोज खाने में काले बाल निकलते थे आज सफ़ेद निकले हैं।
पुलिस: मैडम दरवाजा खोलो, आपके पति ट्रक के नीचे आकर पापड़ बन गए हैं।
पत्नी: दरवाजा खोलने की क्या जरुरत है नीचे से सरका दो।



