एक आदमी दूसरे आदमी से, "भाई ये खुशियाँ क्या होती हैं?" दूसरा: पता नहीं भाई मेरी तो छोटी उमर में ही शादी हो गई थी।
पत्नी: सुनो, आज कुछ अलग बात करो ना?
पति: क्या बोलूं?
पत्नी: जो भी मुझे देखकर तुम्हें याद आये।
पति: भूत-पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे।
एक सुखी पति था...
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
जाँच चल रही है किसका था।
पत्नी: सुनते हो जी, मुझे सपना आया आप मेरे लिए हीरों का हार लाए।
पति: वापस सो जा और सपने में पहन ले।
पति (अपनी Diabetic बीवी से): सेल्फ कण्ट्रोल तो कोई तुमसे सीखे, मानना पड़ेगा।
बीवी: वो तो है, पर किस बात पर?
पति: शरीर में इतनी शुगर है, पर मज़ाल है कभी ज़ुबान पर आने दो है।
पत्नी: आज मेरा जन्मदिन है। बोलो क्या गिफ्ट दोगे?
पति: बोलो क्या चाहिए?
पत्नी: कुछ ऐसा दो जिसे देख के मेरी आँख फ़टी की फ़टी रह जाये।
पति 5 किलो टमाटर खरीद लाया।
पति: तुमने मुझमे ऐसा क्या देखा कि तुम शादी के लिए तैयार हो गई?
पत्नी: जी मैंने एक-दो बार आपको बालकॉनी से बर्तन मांजते हुए देखा था।
पत्नी: अजी सुनिए, ये Complete और Finish में क्या फर्क होता है? पति: अगर शादी सही लड़की से हो गयी तो समझो ज़िंदगी Complete और अगर गलत लड़की से हो गयी तो समझो कि ज़िंदगी Finish!
शादी को समझने के लिए एक वैज्ञानिक ने शादी कर ली, अब उसको समझ नहीं आ रहा है कि विज्ञान क्या होता है।
अचानक मौसम में ये आंधियां कैसी आने लगीं;
लगता है मायके से बीवियां सबकी वापस आने लगीं।



