खबर आ रही है कि..
आलिया भट्ट को समझ नही आ रहा कि अर्जुन "रामपाल" बाबा कब बना और जेल कैसे गया।

अर्पिता की शादी में मिले तोहफों के बाद सुनने में आया है कि लड़कियां अब सलमान की बीवी की बजाय उनकी बहन बनने में ज़्यादा दिलचस्पी दिखा रही हैं।

वरुण: ये लो अनार खाओ।
अलिया: नहीं, अनार खाने से सेहत ख़राब हो जाती है।
वरुण: ये किसने कहा?
अलिया: अरे सब कहते हैं - "एक अनार सौ बीमार"।

शीला अभी तक है जवान, क्योंकि करती व्यायाम;
मुन्नी लगाती झंडू बाम, क्योंकि नहीं करती व्यायाम।

पत्रकार: आप को किस तरह के रोल (Role) पसंद हैं?
अलिया: वैसे तो मुझे Egg रोल (Roll) पसंद है पर कभी-कभी Veg रोल (Roll) भी खा लेती हूँ।

मैं अनुरोध करूँगा आमिर खान से - वह एक एपिसोड "सत्यमेव जयते" का उन लोगो पर जरूर बनाये...
.
.
.
.
.
.
.
.
.
जो दारु नही पीते पर साथ बैठ कर सारा नमकीन खा जाते हैं।

दया: सर, ये तो मर गया है।
ACP: तलाशी लो इसकी।
दया: जेब में कुछ है, सर ये तो Happy New Year का टिकट है।
ACP: इसका मतलब समझे दया, आत्महत्या है यह।

आलिया: मेरे iPhone का Airplane Mode काम नहीं करता।
वरुण: क्यों, क्या प्रॉब्लम है?
आलिया: जब पलेन उपर जाता है तो कोई कॉल ही नही हो पाती।

रेखा जी को एक तरफ अमिताभ बच्चन से शादी ना करने का दर्द है तो वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन की माँ ना होने की ख़ुशी है।

महेश भट्ट: सीमा पर पाकिस्तान फौज गोलीबारी कर रही है, हालात बहुत खराब हैं।
आलिया भट्ट: मेरे हिसाब से 'सीमा' को कुछ दिन घर पर रहना चाहिए।

End of content

No more pages to load

Next page