"बेटी बचाओ" का तो पता नहीं - लेकिन भारत में बढ़ते अपराध के कारण बेटियां जरूर "बचाओ-बचाओ" चिल्लाती हैं।

sms

भक्त: बाबा काला धन वापस कब आएगा?
बाबा: कपालभाति करते हो?
भक्त: नहीं।
बाबा: किया करो, ऐसे फ़ालतू ख्याल मन में नहीं आएंगे।

शाज़िया जी का कहना है कि "आप" में मेरी कद्र नही थी इसलिए मैं भाजपा में आई हूँ।
यह सुनकर आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी हँस - हँस कर लोटपोट हो रहे हैं।

जब पाकिस्तान में पेट्रोल का इस्तेमाल गाड़ियाँ 'चलाने' में कम और गाड़ियाँ 'जलाने' में ज्यादा किया जाएगा तो पेट्रोल संकट का सामना करना लाज़मी है।

चुनाव से ठीक पहले जिस तेज़ी से लोग पार्टियां बदल रहे हैं, उसे देख ऐसा लगता है जैसे पार्टी बदलने पर कोई ऑफर चल रहा है।

ये मोदी जी भी क्या चीज हैं यार, सुना है 26 जनवरी को ओबामा को काशी ले जा रहे हैं और वहाँ ओबामा से झाड़ू लगवाएगें।
वीज़ा ना देने का अच्छा बदला लेंगे।

sms

किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के बाद दिल्ली की राजनैतिक रामायण का नया सत्य:
"घर का 'बेदी' लंका ढाए।"

sms

एक आदमी पान की दुकान पर गया और बोला,
"भैया एक पान बनाना लेकिन चूना मत लगाना।"
पान वाला: क्यों?
आदमी: वो मोदी जी लगा रहे हैं, ज्यादा हो जायेगा।

"साक्षी महाराज" की सोच के अनुसार देश के सबसे बड़े हिन्दू लालू यादव हैं।
क्योंकि उनके 9 बच्चे हैं।

sms

राहुल: मम्मी मोदी जी मुझे सफाई के लिए नामांकित क्यों नहीं करते?
सोनिया: तू और क्या साफ करेगा, तेरी वजह से पूरी कांग्रेस साफ हो गयी।

End of content

No more pages to load

Next page