मोदी राज में लगातार बेरोज़गारी बढ़ रही है।
देखो...
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
अभी-अभी औऱ कितने कांग्रेसी बेरोज़गार हो गए।
लड़की: पापा ने हमारी शादी के लिए एक शर्त रखी है।
लड़का: क्या?
लड़की: तुम्हे कांग्रेस पार्टी का टिकट लेकर चुनाव जीतकर दिखाना होगा।
लड़का: अच्छा बहन, मैं चलता हूँ।
पाकिस्तान के कुछ नेता पेशावर में हुए हमले के पीछे भारत का हाथ बता रहे हैं।
अगर उनके हिसाब से चला जाये तो वो कुछ दिनों बाद ग्लोबल वार्मिंग में पिघलने वाले ग्लेशियर के पीछे भी भारत के "गरम मसालों" का हाथ बताएंगे।
खबर है कि लालू और मुलायम समधी होने जा रहे हैं।
ऐसे में अब तो शादी में सिर्फ एक ही गाना बजेगा,
"दिलवालों के दिल का करार लूटने, हम आये हैं यूपी-बिहार लूटने!"
ना खाऊँगा ना खाने दूँगा - मोदी
राहुल गाँधी की समझ में यह नही आ रहा कि फिर शौचालय बनाने की क्या ज़रूरत है?
बलात्कार के चक्कर में "UBER" पर प्रतिबन्ध,
हमारी पार्लियामेंट में ना जाने कितने MP बलत्कार का आरोप झेल रहे हैं, तो क्या पार्लियामेंट पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए?
जिस तरह एक बार फिर दृढ संकल्प के साथ राहुल गाँधी फिर से सक्रिय हो उठे हैं, लगता है इस बार कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूरा करके ही दम लेंगे।
यह बात बड़ी मुशद्दत बाद समझ आई कि पेट्रोल के दाम और बीवी के नखरे हमेशा आधी रात को ही क्यों बढ़ते हैं!
इसका कारण यह है कि...
.
.
.
.
.
.
.
दोनों विस्फोटक सामग्री हैं!
एक सर्वे के अनुसार महिलाओं को भाते हैं कम बोलने वाले पुरुष!
आज जाकर समझा, कि मनमोहन दो कार्यकाल कैसे पूरे कर पाए।
पहले सफाई होती देख कर समझ जाते थे कि कोई नेता आने वाला है,
आजकल कचरा फैलाया जाता देख समझ जाते हैं कि नेता आ रहे हैं।



