कौन कहता है कि हवा फ्री की होती है, कभी Lays का 10 रुपए वाला चिप्स खरीद के देखो।
उसमें हवा 7 रु. की और चिप्स 3 रु. के हो होते हैं।
अगर मुझे मोदी जी से कभी मिलने का मौका मिले तो सबसे पहले मैं यही पूछुंगा कि...
सर आप बिना दारू पिए मन की बात कैसे कर लेते हैं?
हमारे Office के सूचनापटल पर एक सुविचार लिखा था।
"पेड़ पर अपनी गर्लफ्रेंड़ का नाम लिखने से अच्छा है उसके नाम का एक पेड़ लगायें।"
फिर मैने गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट तैयार की, आखिर में 4 एकड़ का खेत लेकर गन्ने की फसल बो दी।
चलो भाई, मोबाइल आने से एक अच्छा काम तो हुआ।
जब इंसान Free होता है तो मोबाइल चला लेता है। पहले तो नाक में ऊँगली डाल-डाल कर नाक की ऐसी तैसी कर देता था।
आँखें नम हो गयी थी मेरी ना जाने किस बात पर,
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
पीछे पलट कर देखा तो मम्मी प्याज़ काट रही थी।
किसी के पास दूरबीन है क्या?
.
.
.
.
.
.
.
.
.
मेरी वाली दूर-दूर तक नज़र नही आ रही है।
हम चाहे जितना भी बढ़िया पोस्ट कर दें लेकिन आजकल की लड़कियाँ उन ही लड़कों से पटेंगी जिनका Hairstyle पाइनएप्पल जैसा दिखता है।
हमारी Setting तो बचपन में ही बिगड़ गई थी, जब उसकी मम्मी ने उससे कहा था,
बड़े हैं तुमसे भैया बोल कर बात किया करो।
आज के दौर में विश्वास नाम की चीज ही नहीं रही,
फोटो खिचवाते ही कहती हैं ला दिखा।
विज्ञान - वरदान या अभिशाप? की अपार सफलता के बाद स्कूलों में एक नया निबंध पूछे जाने के आसार,...
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
इंजीनियर - उपाधि या कलंक?



