कुछ लोग 500 रु और 1000 रु के नोट ऐसे चेक करते हैं जैसे...
.
.
.
.
.
.
.
.
.
रिज़र्व बैंक के गवर्नर उनके मौसा जी हों।
जब भी कोई दोस्त पूछता है हमसें, भाभी कैसी है?
दिल की धड़कनें रुक जाती हैं और जुबान पे एक ही सवाल आता है, कौन सी?
दांतों की सलामती के लिए सबसे बढ़िया उपाय:
हमेशा मुँह संभाल कर बात करें।
सुधर तो मैं जाऊं पर...
.
.
.
.
.
.
.
.
.
तुम लोग कहोगे बदल गया।
सोचा था हर मोड़ पे याद करेंगे आपको...
पर कमबख़्त पूरी सड़क सीधी थी, कोई मोड़ ही नहीं आया।
ऐतिहासिक सुवचन:
'झूठ बोलना'
बच्चों के लिए पाप,
प्रेमियों के लिए कला,
कुँवारों के लिए अनिवार्य
और शादीशुदा के लिए शांति से जीने का मार्ग।
उसके बिछड़ जाने के बाद तो मरने ही वाले थे हम,
कि अचानक याद आया कि उसकी सहेली ने भी तो नंबर दिया था।
तब जा कर जान में जान आई।
लड़की की हँसी और कुत्ते की ख़ामोशी पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।
एक गाँव में शेर घुस गया।
जो काम सरकार सालों से नहीं कर सकी वो काम शेर ने 3 दिनों में कर दिया।
गाँव वालों की खुले में शौच जाने की आदत बदल गई।
"स्वच्छ भारत अभियान"
हीरोइनों का प्रेग्नेंट हो जाना ऐसी BREAKING NEWS बन जाता है, जैसे बाकी औरतें तो बच्चे FLIPKART से मंगवाती हैं।



