आज का ज्ञान:
क्रश को घूरते रहा करो,
क्या पता वो तंग आकर हाँ कर दे!
कल रेस्टोरेंट गया तो वहाँ लिखा था 'प्लेट में हाथ ना धोयें'
तो बड़ी मुश्किल से हाथ गिलास में घुसाकर धोना पड़ा!
इस जीवन में बस दो ही चीज़ें गज़ब हैं!
एक मेरा भोलापन और...
.
.
.
.
.
.
.
.
.
दूसरा तेरा कमीनापन।
गर्लफ्रेंड का नंबर पापा के नाम से सेव करके रखा है!
जब भी फोन आता है तो बीवी खुद फोन देने आती है, लो पापा जी से बात कर लो!
ऐसे ही सिंगल नही हूँ मैं, मेरी होने वाली ने जरूर कोई टोना टोटका करा रखा है!
यही सोच कर खुश हो लेता हूँ!
10 साल के बच्चे गा रहे हैं... "दिल का दरिया बह ही गया..."
कोई इन्हें बताओ बेटा सुसु कहते हैं उसको!
ज़िन्दगी एक बार ही सही लेकिन ऐसे शख्स से ज़रूर मिलवाती है;
जो तुम्हारी अच्छी खासी ज़िन्दगी का सत्यानाश कर देता है!
कोरोना को सातवां महीना लग गया है,
अब बस इसकी गोद भराई करके मायके भेज दो कोई इसे!
ये कपल चैलेंज तो हम "सिंगल" लोग भी खेल लें...
पर उसके बाद जो हंगामा होगा उसे कौन झेलेगा!
#CoupleChallenge
मैं आज जो कुछ भी हूँ तुम लोगों की वजह से हूँ!
वरना कोई काम धंधा कर लेता अच्छा सा!



