आज का ज्ञान:
कोई चीज बुरी नहीं होती बस समय समय की बात है।
अगर बगल की स्कूटी पर खूबसूरत लड़की हो तो ट्रैफिक जाम भी अच्छा लगता है।
शब्द ही काफ़ी नहीं होते, हर किसी को समझाने के लिए;
कभी-कभी कान के नीचे भी देने पड़ते हैं!
मम्मी बोली मन्दिर जाया करो "शांती" मिलेगी!
आज मन्दिर गया "शांती" तो नहीं मिली पर "पूजा" मिल गयी!
ज़िन्दगी में कुछ लोगों को वैसे ही इग्नोर करो जैसे...
अपने रोज़ के 100 फ्री मैसेज को इग्नोर करते हो!
खुद का सेनेटाइजर हो तो, लोग 2 बून्द लेकर हाथ सेनेटाइज कर लेते है! दूसरे का हो तो...
.
.
.
.
.
.
ऐसे लेते है, जैसे नहाना हो इनको!
रामदेव बाबा ने कोरोना की दवाई बनाने का दावा किया है!
परन्तु दावा तो बाबा ने 30-35 रूपये लीटर पेट्रोल का भी किया था!
तुम उसे छू लो और वह तुम्हारा हो जाये;
इतनी वफ़ा तो सिर्फ कोरोना के पास ही है!
ये तो अच्छा है ECG मशीन सिर्फ ये बताती है कि दिल कैसे धड़कता है!
अगर ये बताती कि किस के लिए धड़कता है तो अब तक बहुत लोगों के हाथ-पाँव टूट जाते!
ज्ञानी मित्र ना राखिये,दर्शन देते झाड़;
राई को परबत करें, तिल को करते ताड़;
मित्र तो ऐसा चाहिये, चिन्ता दूर भगाये;
जब दुख देखे यार का, झट बोतल ले आये!
कोरोना सीधे चीन से आता तो डर नहीं था क्योंकि चाइनीज चीज ज्यादा टिकती नहीं!
पर यह इटली होकर आया है और इटली से जो भी आया यहाँ आकर टिक गया!



