मूव का विज्ञापन देखकर आज तक समझ नहीं आया कि ये कमर दर्द सिर्फ महिलाओं को ही क्यों होता है?
मतलब भगवान ने हम पुरुषों की हड्डियों में अंबुजा सीमेंट डाला हुआ है?
पता नहीं लोग सच्चा प्यार कैसे ढूंढ लेते हैं?
यहाँ पिछले आधे घंटे से सेलो टेप का किनारा ढूंढ रहा हूँ, मिल ही नहीं रहा!
जो सोवत है वो खोवत है और जो जागत है वो भी कुछ भी नहीं उखाड़ पावत है!
जब वो कहे मैं बहुत बुरी हूँ ना,
तो समझ जाओ लड़की आज अपनी तारीफ सुनने के फुल मूड में है!
कुछ लड़के ऐसे बाइक चलाते हैं! मानो घर से कह कर निकले हों...
जा रहा हूँ प्रधानमंत्री दुर्घटना योजना का लाभ लेने!
अगर कहीं बाहर घूमने का मन हो और जा नहीं सकते तो गूगल मैप पर घूम लिया करो... मैं खुद अभी पेरिस में हूँ!
पहले तो ज़ुल्मी ने पकड़ी कलाई फिर उसने चुपके से ऊँगली दबाई फिर क्या...
जोर से सुई चुभाई शुगर टेस्ट ऐसे ही होता है!
हर बात में मज़ाक नहीं!
मैंने लोगों पर उसी दिन भरोसा करना छोड़ दिया था जब माँ कहती थी बेटा इधर आ नहीं मारूंगी!
जैसे ही तुम्हारी गर्लफ्रेंड का तोतलापन खत्म हो जाए समझ जाना भैया तुम्हारा पत्ता कट चुका है!
अब दुसला बाबू थाना थाएगा!
इश्क़ में दौलत सारी ना लुटा देना, मम्मी पापा के अरमान ख़ाक में ना मिला देना,
घर से मिले हैं पैसे सब्ज़ी लाने के लिए बेटा, बाजार जाकर किसी का रिचार्ज मत करा देना!



