आमतौर पर लड़कियों की शादी में हर चीज़ उनकी पसंद की दिलवाई जाती है!
सिवाये दूल्हे के!
शरीर में 70% पानी होता है... कायदे से देखा जाये तो हम लोग मोटे नहीं हैं बस बाढ़ग्रस्त हैं!
और जो लोग पतले हैं वो सूखाग्रस्त!
उसने कहा तुम मेरे लिए क्या कर सकते हो, तो मैंने भी बोल दिया मैं तेरा जूठा ज़हर पी सकता हूँ!
कमीनी ने ब्लॉक कर दिया!
गलती पर माफ़ी मांगने वाले को समझदार कहते हैं और बिना गलती के सारे दिन माफ़ी मांगने वाले को बॉयफ्रेंड कहते हैं!
पता नहीं लोग सच्चा प्यार कैसे ढूंढ लेते हैं?
यहाँ पिछले आधे घंटे से सेलो टेप का किनारा ढूंढ रहा हूँ!
मिल ही नहीं रहा!
ज़िन्दगी की भागदौड़ में सेहत का भी ख्याल रखिए...
ऐसा ना हो कि आप पीछे रह जाएं और पेट आगे निकल जाए!
जो रोज़ बोलती थी मैसेज कर के परेशान मत करो पढाई कर रही हूँ!
वो आज फेल हो गयी!
आज कक्षा में टीचर ने बच्चों से पूछा दहेज़ किसे कहते हैं?
अद्वितीय जवाब सुनने को मिला!
बच्चा: जब कोई लड़का किसी लड़की को जीवन भर झेलने के लिए तैयार हो जाता है तो इसके बदले उसे दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दहेज़ कहते हैं!
पाकिस्तानी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी है तो अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को मज़बूत करूँ या देशभक्ति के नाते रिक्वेस्ट कैंसल कर दूँ!
NASA को चाँद पर 10000 टन पानी मिला!
स्वाद भी बिल्कुल भारतीय पानी जैसा ही है!
जाँच करने पर पता चला है कि यह तो वही पानी है जो भारतीय महिलाओं ने करवाचौथ पर चाँद को पिलाया था!



