माँ: इतना तैयार होकर कहाँ जा रहा है?
लड़का: I can't live without you की शादी में!
कम्बल और रजाई को अब कर दो माफ़,
कूलर और ए. सी. को अब कर लो साफ़,
पसीना छूटेगा अब दिन और रात,
दोनों वक़्त नहाने से ही अब बनेगी बात,
अपनी नेचर में रखना नरमी,
मेरी तरफ से आप सब को हैप्पी गरमी!
लड़का: मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूँ!
लड़की का पिता: कितना कमा लेते हो?
लड़का: 18,000 रुपये प्रति महीना!
लड़की के पिता: 15,000 तो मैं अपनी बेटी को पॉकेट मनी देता हूँ!
लड़का: वो मिलाकर ही बोल रहा हूँ अंकल!
अर्ज़ किया है,
मेहनत करने वालों का कभी ईमान नहीं डिगता और साइकिल चलाने वालों का कभी चालान नहीं कटता!
अल्ट्रा-मॉडर्न ज्ञान:
ज़रूरत से ज़्यादा भगवान को याद मत किया करो क्योंकि...
किसी दिन भगवान ने याद कर लिया तो लेने के देने पड़ जायेंगे।
ज़्यादातर लड़कों का कैरियर तो वही खत्म हो जाता है।
जब कोई लड़की बिना भाई बोले मदद माँग लेती है।
बालक, तेरी कुंडली में बहुत धन है।
बालक: कुंडली का पैसा बैंक में कैसे ट्रांसफर होगा?
बीवी भी क्या अजीब चीज़ बनाई है भगवान ने...
भूखी रह जाएगी पर चुप नहीं रहेगी!
आज का मुद्दा:
पेट्रोल पंप में डीजल भी मिलता है, लेकिन उसे पेट्रोल पंप ही क्यों बोलते हैं!
उम्र 10 साल मास्टर बनूँगा, डॉक्टर बनूँगा, पायलट बनूँगा, ये बनूँगा वो बनूँगा!
उम्र 20 साल बस सरकारी नौकरी हो चाहे चपरासी की हो!



