किसी के पास केजरीवाल का नंबर है क्या?
खांसी की दवाई पूछनी थी!
त्यौहार ख़त्म हो गए, पर मेरी तो शुभकामनाएं देने की आदत ही नहीं जा रही... बुधवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
दिवाली आती है, चली जाती है!
बस रह जाती है सोनपापड़ी!
ब्रेकिंग न्यूज़:
एक दिन की शासकीय छुट्टी का ऐलान, दिवाली के मैसेज डिलीट करने के लिये!
गाडी चलाना और सौन्दर्य दर्शन दोनों एक साथ ना करें,
वरना देवदर्शन की प्राप्ति हो जाएगी!
टेलीविजन पर एक फेयरनेस क्रीम 7 दिन में गोरा बनाने का दावा कर रही है,
अगर 15 दिन उपयोग कर लिया जाए तो आदमी अंग्रेज बन सकता है!
त्यौहारों की शुभकामनाओं का असर इस कदर छाया है कि,
"तबीयत कैसी है अब तुम्हारी?" का जवाब भी Same To You आया है!
हे भगवान भले मुझे साउथ के हीरो जैसी ताकत मत दे,
पर उनकी हीरोइन जैसी GF दिला दे!
अभी मैंने खुद को शीशे में देखा तो पता चला कि,
दुनिया में मासूम लोग अभी भी ज़िंदा हैं!
कुछ लड़कियाँ तो इतनी चटोरी होती हैं कि छोटे बच्चों को प्यार करने के बहाने उनके चिप्स और कुरकुरे खा जाती हैं!



