अच्छे दिन तो आ गए हैं लेकिन...
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
कोहरे की वजह से दिख नहीं रहे हैं।
कुछ लड़के अपने शादी में ऐसी शेरवानी पहन लेते हैं कि दूल्हा कम और अजंता सर्कस के जादूगर ज़्यादा लगते हैं।
मैंने तो 'नोटबंदी' को अपना लिया है।
अब अगर कोई 'बंदी नोट' करके मुझे भी अपना ले तो ज़िंदगी संवर जाए।
लगता है साला हमारे हाथों में Love Line है ही नहीं,
शायद बचपन में चूरन चाटते समय, उसे भी चाट गए।
भारी मशक्कत के बाद वॉशिंग मशीन को ठीक करके खुद को मैकेनिक मानने के साथ ये भी समझ आया कि कैसे हर सफल पुरुष के पीछे एक स्त्री का हाथ होता है।
वो आज भी सर्दी में ठिठुर रही है दोस्तों;
मैंने एक बार बस इतना कहा कि स्वेटर के बिना कैटरीना लगती हो।
सो कर उठने वाले लोग या तो खूबसूरत दिखते हैं या फिर अजीब से।
सिर्फ टकले ही ऐसे हैं जो सोने से पहले और सो कर उठने के बाद भी एक जैसे दिखते हैं।
इंसान की अदभुत इच्छा:
पत्नी अच्छी एवं संस्कारी होनी चाहिए और पड़ोसन खुले विचारों की।
फ़ास्ट फ़ूड खाने से आदमी फ़ास्ट नहीं हो जाता। स्मार्ट फ़ोन रखने से स्मार्ट नहीं हो जाता।
लेकिन लूज मोशन होने से "लूज" ज़रूर हो जाता है।
दिवाली की बची हुई मिठाई संभाल के खाना रे बाबा।
भले ही तुम्हारी गर्लफ्रेंड बला की खूबसूरत क्यों न हो,
माँ को तो वो बस बंदरिया ही नज़र आती है।



