सुबह-सुबह बारिश होने पर कौन क्या सोचता है?
प्रेमी: पक्का आज डेट और भी रोमांटिक हो जायेगी।
बच्चा: पक्का आज स्कूल से छुट्टी मिल जायेगी।
पति: पक्का आज पकोड़े और चाय हो जायेगी।
पत्नी: पक्का आज कामवाली बाई नहीं आयेगी और मेरी बैंड बज जायेगी।

sms

भीगे मौसम का भीगा सा साथ;
भूला हुआ वक़्त, भूली हुई बात;
वो भीगी सी आँखें, वो भीगी सी याद;
मुबारक हो आपको मौसम की पहली बरसात।

कोई रास्ता नहीं दुआ के सिवा;
कोई सुनता नहीं खुदा के सिवा;
मैंने भी जिंदगी को करीब से देखा है, ए दोस्त;
गर्मी में कोई साथ नहीं देता...
.
.
.
.
.
AC के सिवा।

इस भयानक गर्मी में अगर तुम्हें कोई ठंडी बियर पिला दे तो वो किसी मसीहा से कम नहीं, मरते दम तक उसका एहसान मत भूलना।

कैसे लोग हो यार, मंत्री की डिग्री कम हो तो परेशान रहते हो,
सूर्य की डिग्री ज्यादा हो तो भी परेशान ही रहते हो।

अब तो हद हो गयी, बिजली भी दवाई हो गई है।
2 घंटा सुबह नाश्ते से पहले,
2 घंटा दोपहर खाने के बाद,
2 घंटा रात सोने से पहले।
शुभ गर्मी।

एक औरत क़ब्र पर बैठी हुई थी। तभी वहाँ से गुज़र रहे किसी मुसाफिर ने पूछा, "डर नहीं लगता?"
औरत: क्यों इसमें डरने की क्या बात है? अंदर गर्मी लग रही थी तो बाहर आ गयी।
शुभ गर्मी!

लड़कियो को 'हॉट' बोल-बोल के बेमतलब सूर्य भगवान से पंगा ले लिया। अब वो पूछ रहे हैं कि अब बता 'हॉट' कौन?

गर्मी की दोहरी ख़ुशी:
1. अपनी पत्नी मायके जाती है।
2. अपने मोहल्ले की पुरानी सहेली मायके में आती है।
गर्मी के मौसम का आनंद मनाएं।
शुभ गर्मी!

इस दुनिया में दो ही लोग किस्मत वाले हैं।
एक वो जिनका प्यार सच्चा निकलता है और दूसरे वो जिनका।
.
.
.
.
.
.
तरबूज़ मीठा और लाल निकलता है।
शुभ गर्मी।