मनोचिकित्सिक की एक टीम जल्द ही भारत रवाना हो रही है, ये पता लगाने के लिए कि यहाँ लोग उदास होने पर DP क्यों हटा देते हैं!
एक शोध के अनुसार: न्यूज़ चैनल और बीवी एक जैसे होते हैं! जब तक ये एक बात को 10 बार ना बता दें, इनको सुकून नहीं मिलता!
आज का ज्ञान: पृथ्वी लोक से मृत्यु लोक के बीच पड़ने वाले टोल टैक्स को 'हॉस्पिटल' कहते हैं।
एक मरा हुआ मच्छर हमेशा अपनी जेब में रखें। यह बड़े से बड़े होटल में भी आप के खाने का बिल फ्री करवा सकता है।
जब जवान लड़का बिना कुछ कहे 4 दिन तक लौकी की सब्जी खाता रहे तो बाप समझ जाता है कि लड़का सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तैयार है।
जब भी बैंक जाए हमेशा दो पेन लेकर जाएं। एक खुद के लिए दूसरा मांगने वालों के लिए।
अगर झूठ बोलना पाप है तो मुझे नरक में भी जगह नहीं मिलेगी क्योंकि... मैंने लाखों लड़कियों की फोटो पर 'Nice Pic' लिखा है।
अगर किसी के दिमाग का दही करना हो तो तीन-चार मैसेज भेजने के बाद डिलीट कर दीजिये!
गजब देश है हमारा - डेढ़ महीना पहला किसी हॉस्पिटल में कमरा नहीं मिल रहा था और अब किसी पर्यटन स्थल के होटलों में कमरे नहीं मिल रहे हैं!
किस मुँह से तुम्हारी तारीफ़ करूं? ये बात सबसे पहले रावण ने अपनी बीवी से कही होगी!



