4 घंटे में पूरा करना होगा विवाह समारोह! ~ सरकार अब सरकार को ये कौन बताये कि 4 घंटे में तो बस रूठ कर बैठा हुआ फूफ़ा ही मानेगा!
तमाम क़ायनात में एक क़ातिल बीमारी की हवा हो गयी; वक़्त ने कैसा सितम किया कि दूरियाँ दवा हो गयी!
आज का ज्ञान: बहू, नारियल, दामाद और तरबूज़ अंदर से कैसे निकलेंगे कोई नहीं जानता!
WHO ने पहले कहा था एक मास्क लगाओ, अब कह रहा दो मास्क लगाओ! अब आगे कहेगा, मुँह पर रजाई बाँध कर निकला करो!
सोच रहा हूँ लॉकडाउन बढ़ गया तो इस बार छुट्टियाँ मनाने दूसरे कमरे में चला जाऊँगा!
2 साल होने को आये किसी की शादी का कार्ड नहीं आया! दहीं बड़े-गुलाब जामुन का स्वाद ही भूल गया हूँ!
पूरा परिवार हॉस्पिटल में टेस्ट करवाने चला गया क्योंकि, सुबह काम वाली खाने में नमक डालना भूल गयी थी!
कहीं पढ़ा था कि खुश रहना है तो बीवी से बात करो इसलिए आज दो लोगों की बीवी से बात की बहुत अच्छा लग रहा है अब!
आज का ज्ञान: उपवास करने से, तन हल्का हो जाता है और बकवास करने से मन! इसलिए दोस्तों से मिलो बकवास करो और डिप्रेशन से बचो!
भारतीय माता-पिता की एक ख़ासियत है वे प्यार तो खुद के बच्चे को करते हैं परंतु तारीफें पड़ोस के बच्चे की ही करेंगे!



