सरकार बोल रही है कि 2 घंटे में शादी हो जानी चाहिए!
उन्हें क्या पता यहाँ दुल्हन का मेकअप ही 3 घंटे में होता है!
मेरे साबुन का नाम आज से Dovetoorlux है!
मैंने Dove, Santoor और Lux के बचे हुए टुकड़ों को चिपका लिया है!
बचपन में बस 2-3 बार विद्या रानी की झूठी कसम खा ली थी!
इसीलिए बस थोड़ा पीछे रह गया नहीं तो UPSC तो मैं भी क्लियर कर लेता!
मच्छर जैसी ज़िन्दगी हो गयी है!
जहाँ जाओ लोग पहले स्प्रे मारते हैं!
बहुत ज़रूरी हो तो ही घर से निकलें!
जैसे दारु लेने!
गुज़र रही है ज़िन्दगी ऐसे मुकाम से;
अपने भी पराए लगने लगे हैं, सर्दी-जुकाम से!
2020 तो ऐसे ही गालियाँ खा गया,
असली रंग तो 2021 दिखा रहा है!
बहुत कोशिश करके 'क्वारंटाइन' और 'हैड्रोक्लोरोक्विन' बोलना सीखना था!
अब 'रेमडीसीवीर' नया आ गया!
पहले हम छुट्टियों के मज़े लेते थे!
अब छुट्टियां हमारे मज़े ले रहीं हैं!
बेचारी लड़कियाँ किसी के घर रिश्तेदारी में भी जाएं तो बस एक ही दिन मेहमान नवाज़ी होती है!
दूसरे दिन वो लोग भी बर्तन मंजवा लेते हैं!



