भारतीय घरों में टीवी का रिमोट बैटरी से 1 महीना और थप्पड़ से 3 महीना चलता है!
कितने लापरवाह हो गए हैं लोग, होली को आने में बस कुछ दिन ही बचे हैं और अभी तक Save Water वाले मैसेज भेजने शुरू नहीं किये!
कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता है। महिला दिवस की शुभकामनायें!
मुस्कुराकर, दर्द भूलकर रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी, हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति है एक नारी। महिला दिवस की शुभकामनायें!
नारी ही शक्ति है नर की नारी ही है शोभा घर की; जो उसे उचित सम्मान मिले, घर में खुशियों के फूल खिले। महिला दिवस की हार्दिक बधाई!
आज का ज्ञान: हर काम कल पे छोड़ने से अच्छा है कुछ काम परसों पर छोड़ दिया जाये! कल का लोड कम हो जायेगा!
एक पति द्वारा अपनी पत्नी के लिए कही गयी खूबसूरत लाइन, "नस नस में हो तुम, बस, बस में नहीं हो तुम!"
दोस्त को फोन किया: तेरी शादी की सालगिरह कब है? उसने कहा: बर्तन ही माँज रहा हूँ, पतीले पर तारीख़ लिखी है, देख कर बताता हूँ!
घर से भागने के दो महीने बाद एक सच्चा प्रेमी ऑटो चलाता है! एक सच्ची प्रेमिका ब्यूटी पार्लर का कोर्स करती है!
आज सुबह अख़बार के साथ एक इश्तिहार आया! शादी, विवाह, बर्थडे पार्टी हेतु संपर्क करें! हम लोग खाने पीने में कोई कसर नहीं छोड़ते!



