मेरी आज की मेहनत ही मेरी ज़िन्दगी को सफल बनाने का सामर्थ्य रखती है!
सिर्फ आसमान छू लेना ही कामयाबी नहीं है! असली कामयाबी तो वो है कि आसमान भी छू लो और पाँव भी ज़मीन पर हों! सुप्रभात!
कुछ लोग धन के नाम पर लड़ते हैं तो कुछ जाति और धर्म के नाम पर! सिर्फ पति-पत्नी ही हैं जो निस्वार्थ भाव से बेवजह लड़ते हैं!
मोहब्बत एक बस की यात्रा है और शादी हवाई यात्रा! तंग आकर आप बस से उतर सकते हैं लेकिन विमान से नहीं!
डॉक्टर समझ नहीं पा रहा था कि कैसे अपने मरीज़ को बताए कि उसके पास समय बहुत कम है। . . . . . . काफी सोच विचार करके अंततः डॉक्टर बोला: ''इस बार 84 दिन वाला रिचार्ज मत कराना।''
घरवाले कहते हैं कि बुरी संगत से दूर रहा करो! अब उन्हें कौन बताए कि मंडली के अध्यक्ष तो हम ही हैं!
जून का भूला अगर जुलाई में घर आ जाये तो उसे भूला नहीं, भारत का मानसून कहते हैं!
साथ-साथ घूमते हैं हम दोनों रात भर; लोग मुझे आवारा और उसे चाँद कहते हैं!
अल्लाह का रहम आप पर आज और हमेशा बरसे, आपकी दी कुर्बानी अल्लाह तक पहुँचे; अल्लाह भी करे आप पर मेहरबानियों की बरसात, खुशियों से भर जाये आपकी सारी कायनात ईद अल अदहा मुबारक!
गंगा जी में वही पाप धुलते हैं जो गलती से हो जायें; योजना बना कर किये गए पाप तो यमराज के लट्ठ से ही धुलेंगे!



