बीवियाँ कितना भी 'बादाम' खा लें!
'पिस्ता' पति ही है!
आज एशिया की सबसे ताकतवर 25 महिलाओं की सूची देखी।
बिल्कुल बकवास है... उसमें मेरी बीवी का नाम तो है ही नहीं!
एक सवाल था कि अगर दाल अगर सुबह 5 बजे बनाई हो तो...
उसे तड़के वाली दाल कह सकते हैं क्या?
बीवी से परेशान एक कानपुरिया सुसाइड करने के लिए जहर लेने गया, 50 का नोट निकाला और बोला 35 का जहर दो और 15 का रजनीगन्धा!
शौक बड़ी चीज़ है!
कोरोना ने सबको गब्बर सिंह बना कर रख दिया है! जब भी कोई फंक्शन से लौट के आता है सारे पूछते हैं,
"कितने आदमी थे?"
लड़का होना भी कोई आसान बात नहीं है!
रोज सुबह उठकर 10-15 लड़कियों को 'गुड मॉर्निंग, नाइस पिक' बोलना पड़ता है!
इश्क़ होने लगे तो पूजा पाठ कर लिया करो!
मोहब्बत होगी तो मिल जाएगी, बला होगी तो टल जाएगी!
इतना सीरीयस ना रहा करो,
तुम दुनिया में आए हो, ICU में नहीं!
कितना मिलता जुलता नाम है - गुमशुदा और शादीशुदा!
गुमशुदा घर से गुम हो जाते हैं!
शादीशुदा घर में ही गुम हो जाते हैं!
निकाले गए मंत्रियों को मेरी सलाह:
अगर वो चाहे संसद के बाहर चाय - पकौड़ों का ठेला लगा सकते हैं!



