जब जवान लड़का बिना कुछ कहे 4 दिन तक लौकी की सब्जी खाता रहे तो बाप समझ जाता है कि लड़का सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तैयार है।
जब भी बैंक जाए हमेशा दो पेन लेकर जाएं। एक खुद के लिए दूसरा मांगने वालों के लिए।
अगर झूठ बोलना पाप है तो मुझे नरक में भी जगह नहीं मिलेगी क्योंकि... मैंने लाखों लड़कियों की फोटो पर 'Nice Pic' लिखा है।
बरसों बाद अपने कालेज के सामने से गुजरते वही पुरानी चाय की टपरी नजर आई। मन अतीत के सागर में गोते खाने लगा। टपरी पर चाय पी तो चाय वाले ने पूछा: चाय के साथ कुछ और चाहिए? मैंने कहा: पुराने मित्र मिलेंगे क्या? चाय वाले की आँखें भर आईं और वो अपनी उंगली से दूर इशारा करता हुआ बोला, . . . . . . . . . . वो चौराहे पर जो ठेका है न, वहीं बैठे हैं सारे!
सच्चे वाले दोस्त वह होते हैं। जिन्हें दो गाली ना दो तो पूछते हैं "भाई नाराज है क्या तू?"
आजकल अंधे भी दो प्रकार के होते हैं। एक वह जो जन्म से अंधे होते हैं और दूसरे वह जो देख कर भी अंजान बने रहते हैं।
अच्छी किताबें और अच्छे लोग तुरंत समझ में नहीं आते, उन्हें पढ़ना पड़ता है!
अगर किसी के दिमाग का दही करना हो तो तीन-चार मैसेज भेजने के बाद डिलीट कर दीजिये!
गजब देश है हमारा - डेढ़ महीना पहला किसी हॉस्पिटल में कमरा नहीं मिल रहा था और अब किसी पर्यटन स्थल के होटलों में कमरे नहीं मिल रहे हैं!
किस मुँह से तुम्हारी तारीफ़ करूं? ये बात सबसे पहले रावण ने अपनी बीवी से कही होगी!



