गड्ढे चाहे सड़क पर हो या फिर गाल पर, कम्बख्त जान का ख़तरा दोनों में ही रहता है!
यदि मैं एक क्षण खुश रहता हूँ तो इस में मेरे अगले क्षण में भी खुश होने की संभावना बढ़ जाती हैं!
बढ़ती हुई मंहगाई और घटती हुई कमाई को देखकर, सरकार को आधार कार्ड के साथ एक उधार कार्ड भी जारी कर देना चाहिए!
इंटरव्यूर: अगर आपकी बीवी और सास पर कोई बाघ हमला कर दे तो आप पहले किसको बचाएंगे? संता: बेशक बाघ को, आखिर बेचारे बचे ही कितने हैं!
एक दिन गलती से हमने उनको चाँद कह दिया और तब से वो ज़मीन पर आने को राजी नहीं हैं!
शादीशुदा पुरुष कभी अपनी बीवी का हाल नहीं पूछेगा, लेकिन उसे औरो की बीवी की बड़ी चिंता रहती है!
अमीर शादी करते ही हनीमून पे चला जाता है! जबकि गरीब के पीछे पाँच महीने तक टेंट वाला लगा रहता है 20 प्लेटें, 6 जग 3 चम्मच कम हैं पूरे कराओ!
जो लड़कियाँ सोशल मीडिया पे रिश्ते बनाती हैं उनसे निवेदन है कि आप अपनी फिलटर वाली नहीं आधार कार्ड वाली फोटो लगाएं!
मुझे मोहब्बत है अपने हाथों की सब लकीरों से, ना जाने पापा ने कौन-सी ऊंगली को पकड़कर चलना सिखाया था! फादर्स डे की शुभकामनायें!
पिता नीम के पेड़ जैसा होता है उसके पत्ते भले ही कड़वे हों पर वो छाया ठंडी देता है! मेरा साहस, मेरी इज़्ज़त, मेरा सम्मान है पिता, मेरी ताकत, मेरी पूँजी, मेरी पहचान है पिता। फादर्स डे की सभी को बधाई!



