नयी पड़ोसन शिकायत ले कर आई, "मेरे बेटे को आपके बेटे ने मारा!" मैंने हैरानी से पूछा, "आप शादी-शुदा हैं? लगती तो नहीं!" बस शिकायत ख़त्म!
पति ने पत्नी के गालों को चूमा और बोला, "बिल्कुल संतरे जैसे खट्टे हैं तुम्हारे गाल!" पत्नी: पता नहीं जी, जितने मुँह उतनी बातें!
ऑनलाइन क्लास: पप्पू: सर एक सवाल था! टीचर: हाँ पूछो! पप्पू: सर रिया भी ऑनलाइन है क्या? टीचर: हाँ! पप्पू: उसको बोलिये मुझे अनब्लॉक कर दे प्लीज!
ब्रह्मा जी के बाद अगर किसी में दैवीय शक्ति है तो वो केवल पटवारी में ही है! वही है जो नदी, पहाड़, जंगल की अदला-बदली कर सकता है! चाहे तो गायब भी कर सकता है!
बीवी से झगड़ते वक़्त उसका मन कैसे भटकायें? सिर्फ इतना कहिये, "सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या?" नोट: ये 100% काम करता है!
वैज्ञानिकों ने दूध का सूखा पाउडर बना दिया! रसना का पाउडर बना दिया! ये दारु का पाउडर कब बनेगा?
महिलाओं की एक बात समझ नहीं आती! दिनभर देखती वो खाना-खज़ाना हैं और शाम को बनाती वही टिंडे की सब्ज़ी ही हैं!
समस्या जिसकी होती है, समाधान भी उसी के पास होता है।
बंता: तुम हर शनिवार को अपनी पत्नी से झगड़ा करते हो और हर सोमवार को उसे मना लेते हो, इससे क्या फायदा होता है? संता: ये एक छोटी बचत योजना है! जिससे रविवार को होने वाले फालतू खर्चे से मुक्ति मिल जाती है!
दूसरे देश वाले हमारी 'टेक्नोलॉजी' का क्या मुकाबला करेंगे! यहाँ तो हम बादल देख कर ही बता देते हैं कि अब बस बिजली जाने वाली है!



