हमारा क्रोधित होना स्वाभाविक है, लेकिन उसके पीछे का सही कारण, सही समय, और सही मात्रा समझना बहुत कठिन है! सुप्रभात!
किताब खोलते ही नींद आ जाने वालों को कल रात भर पास होने की ख़ुशी में नींद नहीं आयी!
पहले पता होता कि 2021 में परीक्षा कैंसल हो जायेंगे! तो हम भी मैथ, साइंस ले लेते! आर्ट्स लिए हुए छात्र!
12वीं के छात्र: जब परीक्षा रद्द नहीं हुई थी - सरकार को सोचना चाहिए कितना कोरोना फैला हुआ है! हमारी ज़िन्दगी का सवाल है! परीक्षा रद्द होने के बाद - पूरा लॉकडाउन हमने पढाई की, परीक्षा रद्द ना होती तो 90% से ज़्यादा अंक आ जाते!
जो जूते चुराती है उसे साली कहते हैं! और जो जूते से मारती है उसे घरवाली कहते हैं!
घनघोर बेइज़्ज़ती: दोस्त 1: भाई किसी ने मेरे नाम से Fake ID बना ली है, और पैसे माँग रहा है! देना मत! दोस्त 2: तू सामने आकर भी पैसे मांगेगा तो भी नहीं दूंगा!
इस गर्मी का आलम बस इतना समझ ले 'ग़ालिब'; कपडे धोते ही सूख जाते हैं और पहनते ही गीले हो जाते हैं!
क्या कोई बता सकता है कि चुम्मा करके बाबू का सिर दर्द ठीक करने वाला इलाज एलोपैथी में आता है या आयुर्वेद में?
हद हो गयी है, बैंक वालों ने खुद तो किराए पर ऑफिस लिया हुआ है और मुझे होम लोन के लिए फ़ोन पे फ़ोन किये जा रहे है!
रूठे पति को मनाते हुए पत्नी बोली, "गुस्सा छोड़ो और चलो खाना खा लो! आज पनीर की सब्ज़ी और चावल बना है!" पति (और अधिक गुस्से से): हाँ, पता है! मैंने ही तो बनाया है!



