आपका व्यवहार ही आपको मर्द बनाता है, बाकी मूछें, वो तो इस लॉकडाउन में सुशीला, बिमला और पिंकी को भी आ गयी हैं!
आने वाली पीढ़ियों को हम कहानियाँ सुनायेंगे, पुलिस हमें इसलिए मारती थी ताकि हम मर ना जायें!
ज़रूरी सूचना: अगर कोरोना के तीसरे चरण से बचना चाहते हो तो अपने चरणों को घर में ही रखना नहीं तो प्रभु के चरणों में जाने से स्वंय प्रभु भी नहीं रोक पायेंगे!
कल तक साँसे थम जाया करती थी, लेकिन दुनिया चलती रहती थी; और आज दुनिया थम सी गयी है लेकिन साँसे चल रही हैं! #लॉकडाउन
पति बाजार से समोसे लेकर आया पत्नी ने उसमें से मसाला निकालकर आलू के परांठे बना लिए! बाहर का नहीं खाना तो नहीं खाना... बस!
Result की स्पेलिंग को Rijalt लिखने वालों को भी 10th में 93-94% आये! ये है दूसरी लहर का फायदा!
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी से गुज़ारिश है कि अगर आपका यार हँस लिया है तो बारिश बंद करवा दीजिये! बहुत परेशानी हो रही है अभी!
अध्यापक की शादी होने पर छात्र ने मैसेज भेजा... सर, शादी की बहुत बधाई, हमें उम्मीद है कि आप घर का गुस्सा क्लास में नहीं निकालेंगे!
आधा घंटा न्यूज़ चैनल देख लो तो ऐसा लगता है! यमराज गली के कोने पर ही खड़े हैं!
डॉक्टर: बताओ,क्या प्रॉब्लम है? मरीज़: पता नहीं, कुछ सा लग रहा है, 2 दिनों से! डॉक्टर: कोई फिल्म तो नहीं देखी!



