मुर्गा 220 रुपये किलो हो गया है! यही सही वक़्त है कि बर्ड फ्लू की अफवाह फैलायी जाये!
WHO एक ऐसी संस्था है जो विश्व की सभी भाषाओं में गाली खाती है!
पुरुष एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देता है! और महिलायें दोनों कानों से सुनकर मुँह से निकाल देती हैं!
क्या कभी गौर किया है, कि शादी-ब्याह में जो जूता चुराने वाली लड़कियाँ होती हैं, उनमे एक प्रमुख होती है, जो मोल भाव करती है, वो अपने आप को महिष्मति साम्राज्य की राजमाता शिवगामी देवी समझती है!
एक बात तो तय है कि लॉकडाउन खुलने के बाद आँखों के डॉक्टर और चश्मे बनाने वालों के यहाँ भीड़ होने वाली है! सारा दिन तो सब लोग फोन में घुसे रहते हैं!
बड़े मुश्किल दौर से गुज़र रहा हूँ यारो; शेविंग करवाऊँ तो बच्चा लगता हूँ और नहीं करवाऊँ तो चच्चा!
इनकम टैक्स भरने वालों को पहले वैक्सीन लगानी चाहिए! बस 3 करोड़ ही तो हैं! अगर ये मर गए तो सब्सिडी देने के लिए टैक्स कौन भरेगा!
तिवारी जी: ऑक्सीमीटर में चेक कर तेरा ऑक्सीजन लेवल कितना है? बेटा: 96 तिवारी जी: बस, शर्मा जी के बेटे का 98 है नालायक!
सोते सोते तो थक जाऊँ तो मोबाइल चलाओ, मोबाइल चलाते चलाते थक जाओ तो खाओ खुजाओ और सो जाओ! यही ज़िंदगी बची है!
चिड़िया उड़, कबूतर उड़, अप्रैल उड़, मई उड़! एग्जाम उड़, कैरियर उड़, व्यापर उड़, ज़िंदगी उड़!



