चौराहे पर मुर्गा बनने से अच्छा है!
घर पर ही अपनी मुर्गी और चूज़ों के साथ रहें!
मुझे तो 7 साल हो गए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देखते देखते मगर आज तक ये पता नहीं चला कि 'आत्माराम तुकाराम भिड़े' टीचर किस सब्जेक्ट का है?
लॉकडाउन में पड़े-पड़े पुरानी बातें इतनी याद आ रही हैं,
ऐसा ही चलता रहा तो कहीं पिछला जन्म भी याद ना आ जाये!
शादीशुदा होने के बाद, फोन पर किसी से भी 5 मिनट से भी ज़्यादा बात कर लेने के बाद आप घर पर बैठी सीबीआई की जाँच के घेरे में आ सकते हैं!
खुद की बीवी चाँदी, दूसरे की बीवी सोना;
खुद की खाँसी, खाँसी और दूसरे की खाँसी कोरोना!
आज पापा ने कहा बेटा Facebook के अलावा भी एक दुनिया है!
मैंने कहा लिंक भेज दीजिये, अभी ज्वाइन कर लेता हूँ!
अब इतनी सी बात पर पीटने की क्या ज़रूरत थी!
सुख क्या है?
बुखार नहीं, खाँसी नहीं, सर्दी नहीं और ऑक्सीजन लेवल 95% से ऊपर है!
मुँह में स्वाद भी है और खुशबू भी ले सकते हैं!
आजकल तो यही सुख है!
हालात तो अब ऐसे हो गए हैं कि...
सरकार ये ना बोल दे कि 'किसी को बारात ले जाने की ज़रूरत नहीं है! दुल्हन की होम डिलीवरी की जाएगी!'
दुकानदार शटर गिरा कर सामान बेच रहा था!
बाहर से आवाज़ आयी, "सरसों का तेल है?"
दुकानदार: हाँ, है!
पुलिस: अच्छे से मालिश कर के बाहर आ जा!
जीवन में सिगरेट, शराब, गुटखे से भी पहले छोड़ने लायक कुछ है तो वो है दूसरों से उम्मीद!
मैंने वो सबसे पहले छोड़ दी!



