sms

टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकाला और एसिड में डाला, और पूछा, "बताओ कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं?"
पपपू: सर नहीं घुलेगा!
टीचर: शाबाश... लेकिन तुम्हें कैसे पता?
पप्पू: सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता तो आप सिक्का हमसे माँगते, ना कि अपनी जेब से निकालते!

sms

अब्दुल की फेसबुक पर एक लड़की से दोस्ती हो गयी। अब्दुल ने उसे इम्प्रेस करने के लिये लिखा ...
"चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो"!
थोड़ी देर में लड़की का जवाब आ गया!
आफताब ही हूँ अब्दुल भाई, फेक आईडी बनाई थी, फिर भी आपने पहचान लिया!

sms

लाॅकडाऊन नहीं होगा, लेकिन कड़े प्रतिबंध जारी रहेंगे,
मतलब... "I Love You But As A Friend"!

sms

काफी छानबीन के बाद पता चला है कि मोदी जी बंगाली हैं और उनका पूरा नाम 'मोदी सरकार' है!

sms

हरिद्वार से लौटे सज्जनों से दूरी बना कर रखें!
कहीं ऐसा न हो कि आप लोटे में हरिद्वार जायें!

sms

ना इलाज है... ना दवाई है;
ऐ इश्क़ तेरे टक्कर की बीमारी आयी है!
#COVID19

sms

आज का विचार:
अगर आपकी चुंबकीय पर्सनैल्टी के बावजूद भी कोई महिला आकर्षित नहीं हो रही है तो...
इसका मतलब उस महिला में आयरन की कमी है।

sms

ज़िन्दगी उस मोड़ पे आ गयी है कि
कॉलोनी का वॉचमैन, डॉक्टर का बुखार चेक कर रहा है!

sms

जिनके घर इस साल भी विवाह है, उनसे गुज़ारिश है कि
इस बार उन रिश्तेदारों को बुलाया जाये, जिन्हें पिछले साल नहीं बुलाया था!

sms

एक दिन आर्यभट्ट बैठे-बैठे रिश्तेदार गिन रहे थे, जो बुरे वक़्त पे काम आये!
बस यही से शून्य की खोज आयी!

End of content

No more pages to load

Next page