वो पुराने ज़माने के लोग थे जो राज़ सीने में लेकर मर जाते थे!
आज कल के लोग तो स्टेटस डाल कर पूरे ज़माने को बताते फिरते हैं!
इतिहास का टीचर: बताओ अकबर का जन्म कब हुआ था?
पप्पू: सर मैं तो स्कूल में पढ़ने आता हूँ, 'डिलीवरी' थोड़ी कराता हूँ!
अब फिर से वही समय आ गया है जब आपको अपनी बाइक की सीट पर बैठते ही ज्ञान हो जायेगा कि
"पेड़ लगाना क्यों ज़रूरी हैं!"
चाकू से पेड़ पर जानू का नाम जोड़ने से अच्छा है, जानू के घर के सामने एक पेड़ लगा दो और पानी देने के बहाने उसे भी देख लिया करें!
लड़कियों के तो जलवे हैं!
शादी से पहले पापा की 'परी' और शादी के बाद 'घर की लक्ष्मी'!
लड़के शादी से पहले पापा से पिटते हैं और शादी के बाद बीवी से!
सावधान रहें, सुरक्षित रहें! भगवान अच्छे लोगों को जल्दी उठाते हैं, इसलिए बुरे बने रहें!
कर्मों का बही खाता भी दुरस्त रखिये जनाब; एक दिन इसका भी मार्च आएगा; लेकिन फिर अप्रैल नहीं आयेगा!
आज मुंबई से फोन आया पुलिस कमिश्नर बनने की पेशकश थी! मैंने दोनों हाथ जोड़कर मना कर दिया, "भैया, इतना बड़ा टारगेट हमसे ना हो पायेगा!"
ब्रेअकप के बाद कभी भी अपनी नस ना काटें! उसके घर की केबल और बिजली कटवा दें! कर के देखिये अच्छा लगेगा!
इतिहास गवाह है कि कुंभ के मेले में हमेशा माँ-बेटे या भाई-भाई ही बिछड़े हैं! कभी भी पति-पत्नी नहीं बिछड़े!



