आप में वजन हो या ना लेकिन आपके शब्दों में ज़रूर वजन होना चाहिए! ताकि किसी के मुँह पर मारो तो बिलबिला उठे वो!
कमज़ोरियाँ मत खोज मुझ में ऐ दोस्त, मेरी कमज़ोरियों में एक तू भी शामिल है!
काफी अकेला हूँ या अकेला काफी हूँ! सोच बदलिये और चमत्कार देखिए!
आज का ज्ञान: इश्क़ और चुनाव में जो वादे होते हैं, उसे हवाई फायरिंग कहते हैं!
बेटे की जेब से मीठी सुपारी के पाउच मिलने लगे तो इसे हलके में मत लीजिये! याद रखिये मीठी सुपारी, सिगरेट के साथ खरीदी जाती है!
कोई भी समाज सेवा तब तक पूरी नहीं होती, जब तक उसकी फोटो सोशल मीडिया पर ना डाल दी जाये!
पहले एक स्त्री के कपडे उतारने पर महाभारत हो गया था! और अब कपडे पहनने को बोल दो, तो महाभारत हो रहा है!
स्मार्ट फ़ोन आने से सबसे ज़्यादा नुक्सान इस शायरी को हुआ है! 'लिखता हूँ ख़त खून से स्याही मत समझना'!
लड़कियां तब तक ही दहेज़ विरोधी होती हैं जब तक वो सास नहीं बन जाती!
किसी के गुजर जाने के बाद शहर बंद होना, हमने बहुत बार देखा है! मगर कोई गुजर न जाए, इसलिए शहर को बंद होते..पहली बार देखा है! बात छोटी सी है, पर है विचारणीय! "मास्क कफ़न से छोटा होता है" पहन लीजिए!



