जानते हो उम्मीद टूटना किसे कहते हैं? जब मेहमान प्लेट में से आखिरी समोसा भी उठा ले!
ज़िन्दगी में इतना भी मशरूफ न होइए कि कोई इंतज़ार छोड़ दे आपकी फुर्सत का!
लूट लेते हैं अपने ही वरना गैरों को क्या पता इस दिल की दीवार कमज़ोर कहाँ से है!
लड़ाई एक दिल की दूसरे दिल से होती है और कम्बख्त नुकसान लीवर और किडनी को उठाना पड़ता है!
मिडिल क्लास होने का एक फायदा ये भी है कि चाहे कोई भी iPhone लांच हो या हवाई ज़हाज का किराया कितना भी बढ़ जाये हमें कुछ फर्क नहीं पड़ता!
सरकार से अनुरोध है कि जैसे गुड़गाँव को गुरुग्राम कर दिया है वैसे ही कोलकाता को किलोग्राम और चेन्नई को सेंटीमीटर कर दिया जाये!
आज मैंने दुआ माँगी कि मेरे घर की सब परेशानी दूर हो जायें! अब मुझे डर लग रहा है कि कहीं मैं ही ना निपट जाऊँ!
मुखौटे ही अच्छे हैं इस दौर में ग़ालिब; चेहरा दिखाओ तो लोग क्रीम का नाम पूछते हैं!
वैक्सीन लगवाने गया, पता ही नहीं चला कब सुई चुभी! लेकिन जब उस नर्स ने कहा 28 दिन बाद फिर आना अंकल जी, कसम से बहुत दर्द हुआ!
महिलाओं के लिए चैलेंज: अगर मर्दों की बराबरी करनी है तो एक ही सूट 10 शादियों में पहन कर दिखाओ!



