आज का ज्ञान: ज़्यादा पैसा आये तो नींद नहीं आती और ज़्यादा नींद आये तो पैसा नहीं आता!
स्त्री आँखें बंद करे तो केवल 1 इंसान को देखती है जिससे वो सबसे ज़्यादा प्यार करती है! पुरुष आँखें बंद करे तो स्लाइड शो चलता है स्लाइड शो!
महंगे जूते खरीदना बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात तो दोस्तों को समझना है कि ये महंगे हैं!
क्या कोई बता सकता है कि वैक्सीन लगवाने जाते समय फोटो खींचने वाला साथ ले जाना पड़ता है या वहीं पर मिल जाता है!
पिछले कुछ समय से बाइक को हिलाकर टंकी में पेट्रोल की आवाज़ सुनने की परंपरा में भारी उछाल आया है!
लड़कों को एक सुझाव है कि अपने ही मोहल्ले में इश्क़ करो! पेट्रोल महंगा है, बचत हो जाएगी!
सिगरेट और पत्नी बिलकुल जानलेवा और नुकसान दायक नहीं हैं! बस इन्हें सुलगाइये मत!
साउथ इंडियन फिल्मों में अगर हीरो के पास परमाणु बम भी हो तो भी वो विलेन से लड़ने के लिए नारियल काटने वाला छुरा ही लेकर जायेगा!
'तू प्यार है किसी और का तुझे चाहता कोई और है' आज भी जब ये गाना बजता है तो 4-5 लड़के अपने आँसू पोंछने के लिए रुमाल निकाल ही लेते हैं!
होली पर इतने पुराने कपडे भी मत पहनना कि कोई रंग लगाने की बजाये रोटी देकर चला जाये!



