चिंटू: यार, कोई ऐसा व्यापार बता न जिसमें ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो?
पप्पू: ऐसा कर सर्दियों में सस्ती बर्फ लेकर गर्मियों में बेच दिया कर...!!!
एक गांव में बिजली आनी थी...!
लोग खुश होकर नाच रहे थे! एक कुत्ता भी नाचने लगा...!
किसी ने पूछा: तू क्यूँ नाच रहा है...?
कुत्ता बोला: खंबे भी तो लगेंगे
हमको मिली हैं आज ये घड़ियाँ नसीब से
जी भर के देख लीजिए हमको क़रीब से
फिर आपके नसीब में ये बात हो न हो
शायद फिर इस जनम में मुलाक़ात हो न हो
.
.
.
उपरोक्त पंक्तियों के माध्यम से पति अपनी पत्नी को बता रहा है कि उसने L&T ज्वाॅइन कर ली है
Offline रहता हूं तो सिर्फ दाल, रोटी, नौकरी एवं परिवार की ही चिंता रहती है,
Online होते ही धर्म, समाज, राजनीती, देश, विश्व और पूरे ब्रह्माण्ड की चिंताए होने लगती है!!!
कैसी माया है दुनिया की...केले खाने से हडी मजबूत होती है|औरकेले के छिलके पर पैर रखने से टूट जाती है|
पब्लिक टॉयलेट में लिखा था:
'दुनिया चांद पर पहुंच गयी और तू यहीं पर बैठा है!'
पप्पू ने अपना दिमाग लगाया और नीचे लिखा:
'चांद पर पानी नहीं था इसलिए वापस आ गया!'
बैंक की केशियर ने खिड़की पर खड़े आदमी को कहा 'पैसे नहीं हैं'!
ग्राहक: और दो मोदी माल्या को पैसा, सारे पैसे लेकर भाग गए विदेश में!
कैशियर ने खिड़की में से हाथ निकाला और उसकी गर्दन दबोच कर कहा: अबे 'साले बैंक में तो है तेरे खाते में नहीं है' भिखारी !!!
पप्पू- क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते है?
चप्पू- नहीं यार तुम ही बता दो!
गप्पू- ताकि, लोग सिर्फ भगवान पर ध्यान दे सकें
एक युवक ने सिगरेट का पैकेट खरीदा! उसपर चेतावनी लिखी थी - धूम्रपान से दस्त हो सकते हैं!
युवक वापस दुकान पर गया और बोला - ये कौन सा पैकेट दे दिया भाई, वो कैंसर वाला ही दे!
पति (अपनी डायबिटीज पीड़ित पत्नी से) - सेल्फ कंट्रोल तो कोई तुमसे सीखे! मानना पड़ेगा!
पत्नी (खुशी और गर्व के साथ) - वो तो है ! पर किस बात पर ?
पति - शरीर में इतनी 'शुगर' है, पर मजाल है कभी जुबान पर आने दी हो!



